Edited By Jagdev Singh, Updated: 24 Nov, 2019 12:49 PM
मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दो लोगों की जघन्य हत्याकांड के आरोपी को जिला न्यायालय ने मृत्युदंड से दंडित किया है। पूरा मामला 25 से 30 जून 2014 का है जब आरोपी राम जद बिंद ने एक महिला समेत दो लोगों को बेरहमी से मार कर कुएं में फेंक दिया...
सिंगरौली (अनिल सिंह): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में दो लोगों की जघन्य हत्याकांड के आरोपी को जिला न्यायालय ने मृत्युदंड से दंडित किया है। पूरा मामला 25 से 30 जून 2014 का है जब आरोपी राम जद बिंद ने एक महिला समेत दो लोगों को बेरहमी से मार कर कुएं में फेंक दिया था।
पूरा मामला सिंगरौली जिले के मोरवा थाना इलाके का है। इसी मामले पर आरोपी राम जग बिंदु को 2 लोगों के हत्या में दो बार फांसी की सजा सुनाई गई है। आरोपी राम जग बिंद इस हत्याकांड से पहले 1997 में सीधी जिले में भी 5 लोगों की एक साथ हत्या का दोषी ठहराया गया था।
वहीं इसमें सीधी न्यायालय से उसे पहले ही मृत्यु दंड दिया गया था। हाईकोर्ट से जमानत करवाने के बाद इसने फिर सिंगरौली में 2 लोगों की हत्या की। आरोपी राम जग बिंदु पर कुल मिलाकर 7 लोगों की हत्या का आरोप साबित हुआ है।