Edited By suman, Updated: 07 Jun, 2019 03:32 PM
एमपी में अपराध चरम पर है। अब सतना जिले में एक ढाबे पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसाई। गोली लगने से ढाबा संचालक जहां गंभीर घायल हो गया है, वहीं दो महिलाओं
सतना: एमपी में अपराध चरम पर है। अब सतना जिले में एक ढाबे पर अज्ञात बदमाशों ने गोलियां बरसाई। गोली लगने से ढाबा संचालक जहां गंभीर घायल हो गया है, वहीं दो महिलाओं की गोली लगने से मौत हो गई है। ली चलाने के बाद बदमाश फरार हो गए, वहीं गंभीर घायल ढाबा संचालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वारदात को अंजाम देकर फरार हुए आरोपी
मिली जानकारी के मुताबिक, सितपुरा के बाबा ढाबे पर अज्ञात बदमाशों ने ढाबा संचालक और दो महिलाओं को गोली मारी दी। देर रात कुछ बदमाश अचानक ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने वहां मौजूद ढाबा चलाने वाले अंगद प्रसाद जोशी और ढाबे पर रहने वाली दो महिलाओं माया जोशी और चंपा जोशी को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। मौके पर ही दोनों महिलाओं की मौत हो गई। फायरिंग से ढाबे पर अफरा तफरी मच गई, वहीं बदमाश मौके से फरार हो गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल ढाबा चलाने वाले अंगद प्रसाद जोशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।