Edited By Prashar, Updated: 17 Sep, 2018 12:26 PM
राजधानी में होने वाली राहुल गांधी की रैली से पहले बवाल मच गया है। यहां सभास्थल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कटआउट गायब हैं। जिसे साफ तौर पर गुटबाजी की तरह देखा जा रहा है। वहीं, बीजेपी ने इस मुद्दे कांग्रेस को घेरा है।
भोपाल : राजधानी में होने वाली राहुल गांधी की रैली से पहले बवाल मच गया है। यहां सभास्थल से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के कटआउट गायब हैं। जिसे साफ तौर पर गुटबाजी की तरह देखा जा रहा है। वहीं, बीजेपी ने इस मुद्दे कांग्रेस को घेरा है।
दरअसल राहुल गांधी की सभा भेल के दशहरा मैदान में होने वाली है। यहां राहुल के साथ कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, विवेक तन्खा, सुरेश पचौरी, अजय सिंह, अरुण यादव और कांतिलाल भूरिया के कटआउट तो लगे हैं लेकिन दिग्विजय के कटआउट गायब हैंय़ ये कट आउट 25 फीट के हैं।
मामला सामने आने के बाद बवाल मच गया है। एक ओर जहां कांग्रेस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही हैं तो वहीं, बीजेपी को निशाना साधने का मौका मिल गया है। बीजेपी प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस में हर कोई मुख्यमंत्री बनना चाहता है। इसी कारण ऐसा हुआ है और कमलनाथ और सिंधिया ने खुद को दिखाने के लिए दिग्विजय का कटआउट नहीं लगवाया।