Edited By suman, Updated: 12 Aug, 2018 05:32 PM
जिले में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां बेटे की चाह में बेटी को बली चढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। एमजी रोड पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। महिला की दो बेटियां हैं। आरोपी एक बेटी की बली चढ़ाना चाहते थे। महिला ने विरोध...
इंदौर : जिले में एक हैरानजनक मामला सामने आया है। यहां बेटे की चाह में बेटी को बली चढ़ाने की कोशिश की जा रही थी। एमजी रोड पुलिस पुलिस के अनुसार सुभाष मार्ग निवासी 21 वर्षीय नेहा बैराल की शिकायत पर पति निखिल, ससुर,सास, ननद,, मौसी सास, काका ससुर, ननदोई के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। नेहा का आरोप है कि वर्ष 2016 में निखिल से शादी हुई थी। उसको दो बेटियां हुईं तो आरोपियों ने परेशान करना शुरू कर दिया।
सास ,मौसी सास और ननद ने कहा उन्हें 'माताजी' आती है। सभी घर में चौकी बैठा कर तंत्र क्रिया करते थे। रात 2 बजे हवन करने लगते थे। पति निखिल तलवार लेकर खड़ा हो जाता था। वह बेटे के लिए एक बेटी की बली देने के लिए दबाव बना jरहे थे। नेहा इसके लिए लड़ी और सीएम हेल्पलाइन व पुलिस को शिकायत कर दी। उसका आरोप है कि पुलिस ने घटना को दबाने की कोशिश की और सामान्य मामला बताकर प्रकरण दर्ज किया।