दिल्ली में आयोजित भारत बचाओ रैली से लौट रहे कांग्रेस कार्यकर्ता की डंपर से कुचलने से मौत

Edited By Jagdev Singh, Updated: 16 Dec, 2019 02:45 PM

death congress worker return bharat bachao rally organized delhi

राजधानी दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की ''भारत बचाओ'' रैली से वापस लौट रहे मध्य प्रदेश के भिंडे जिले के एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान भिंड जिले के मुरावली गांव निवासी धनजू वंशकार के रूप में हुई है। भिंड से कई बसों से कांग्रेस...

दिल्ली/भोपाल: राजधानी दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली से वापस लौट रहे मध्य प्रदेश के भिंडे जिले के एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई है। मृतक की पहचान भिंड जिले के मुरावली गांव निवासी धनजू वंशकार के रूप में हुई है। भिंड से कई बसों से कांग्रेस कार्यकर्ता भारत बचाओ रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली आए थे। जब कांग्रेस के कार्यकर्ता दिल्ली से लौट रहे थे, तब रास्ते में पलवल के पास एक ढाबे पर बस रुकी थी।

वहीं पलवल के पास ढाबे पर बस इसलिए रोकी गई थी, ताकि कांग्रेस के कार्यकर्ता खाना खा लें। इस बीच ढाबे पर ही एक डम्पर ने धनजू वंशकार को कुचल दिया। इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ता धनजू वंशकार की मौत पर दुख जताया है। कमलनाथ के कार्यालय के ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में कहा गया, 'कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से लौट रहे मध्य प्रदेश के लहर के मुरावली गांव के एक कांग्रेस कार्यकर्ता धनजू वंशकार की एक दुर्घटना में मौत की दुखद खबर मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से प्राप्त हुई। मृतक के परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं है। दुख की इस घड़ी में मृतक के परिवार की हरसंभव मदद के निर्देश दिए गए हैं।'

दिल्ली के रामलीला मैदान में शनिवार को कांग्रेस की भारत बचाओ रैली आयोजित की गई थी। कांग्रेस पार्टी ने यह रैली आर्थिक मंदी, किसान विरोधी नीतियों, महिला हिंसा, बेरोजगारी और संविधान पर हमले को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ की थी। इस रैली में हिस्सा लेने देश के कोने-कोने से भारी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता पहुंचे थे।

इस रैली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ समेत अन्य कांग्रेसी दिग्गज भी शामिल हुए थे। इस दौरान सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं ने जनसमूह को संबोधित किया था और मोदी सरकार पर करारा हमला बोला था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!