OBC आरक्षण पर बहस Live: मंत्री भूपेंद्र बोले- मैं इस्तीफा दे दूंगा, कांग्रेस MLA बोले मैं विधायकी छोड़ दूंगा

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 21 Dec, 2021 01:42 PM

debate on obc reservation

मध्यप्रदेश विधानसभा में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर OBC आरक्षण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आरक्षण के विरोध में कांग्रेस पांच बार कोर्ट गई। आरक्षण रोकने के लिए जितनी भी याचिकाएं लगाई गईं सभी कांग्रेस...

भोपाल (इजहार हसन खान): मध्यप्रदेश विधानसभा में कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह ने एक बार फिर कांग्रेस पर OBC आरक्षण को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आरक्षण के विरोध में कांग्रेस पांच बार कोर्ट गई। आरक्षण रोकने के लिए जितनी भी याचिकाएं लगाई गईं सभी कांग्रेस नेताओं की थीं। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेत्री जया ठाकुर और जाफर सैयद ने OBC आरक्षण को चुनौती दी थी।

कांग्रेस ने जाहिर की आपत्ति...
मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने कहा है कि ये याचिकाओं आरक्षण के खिलाफ नहीं बल्कि परिसीमन और रोटेशन के खिलाफ लगाई गई थीं। कांग्रेस ने कहा कि मंत्री भूपेंद्र सिंह साफ झूठ बोल रहे हैं।


भूपेंद्र ने कांग्रेस को दी आरोप साबित करने की चुनौती ...
कांग्रेस के इस बयान पर मंत्री भूपेंद्र सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि मैं कोर्ट से रिकॉर्ड लेकर बोल रहा हूं, एक एक बात रिकॉर्ड में है। अगर कांग्रेस मेरी बात गलत साबित कर दे तो मैं इस्तीफा देने को तैयार हूं। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह कहा कि, अध्यादेश जारी करने का अधिकार सरकार को है। 15 महीने की सरकार में कांग्रेस ने मनमानी रोटेशन किया है। कांग्रेस पार्टी के लोग पंचायत चुनाव रोकने के लिए 5 बार कोर्ट गए। 
 

पूर्व मंत्री तरुण भनोट बोले- मैं आरोप साबित करके दिखाऊंगा...
वहीं मंत्री भूपेंद्र सिंह के बयान के बाद कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने कहा कि अगर भूपेंद्र सिंह को मैं गलत साबित नहीं कर पाया तो अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दूंगा।

OBC आरक्षण को लेकर और क्या बोले भूपेंद्र...
मंत्री भूपेंद्र ने विधानसभा में कहा कि कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने तीसरी याचिका लगाई। तन्खा 10 करोड़ का नोटिस दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेस ने 10 पीढ़ियां बर्बाद कर दी हैं और हमें धमकी दे रहे हैं। जबलपुर हाईकोर्ट ने आरक्षण मामले में दखल देने से इन्कार किया तो कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट गई। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने वापस जबलपुर जाने को कहा। लेकिन जबलपुर ने शीतकालीन अवकाश के बाद सुनवाई की बात कही। लेकिन कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में फिर अर्जेंट सुनवाई करवाई। विवेक तन्खा ने महाराष्ट्र का हवाला देकर ओबीसी आरक्षण निरस्त करने की मांग की। इसलिए 100% कांग्रेस जिम्मेदार है। कांग्रेस ने 10 पीढ़ियां बर्बाद कर दीं। 10 करोड़ के नोटिस से भरपाई नहीं हो सकेगी। भूपेंद्र सिंह ने सदन में शशांक शेखर का पत्र दिखाया।

भूपेंद्र सिंह ने किया दावा...
मंत्री भूपेंद्र सिंह ने दावा करते हुए कहा कि पत्र में शशांक शेखर ने लिखा है कि कोर्ट जाने के लिए तन्खाजी को चार्टर्ड प्लेन दिया गया। 25 लाख रुपए दिए गए। कांग्रेस कितने भी प्रयास कर ले। हम जान दे देंगे लेकिन ओबीसी आरक्षण कम नहीं होने देंगे।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!