किस्सा कुर्सी का, बात ‘ग्वालियर’ जिले की विधानसभा सीटों की…

Edited By Prashar, Updated: 09 Oct, 2018 06:01 PM

detail of assembly seats of gwalior distt

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी चुनाव आयोग ने बजा दी है। ऐसे में देश के दोनों बड़े दल कांग्रेस और भाजपा के लिए करो या मरो की स्थिती बनी हुई है। दोनों दल ग्वालियर-चंबल संभाग पर नजरें गढ़ाएं बैठे हैं, क्योंकि सीएम की कुर्सी पाने के लिए ये संभाग...

ग्वालियर: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी चुनाव आयोग ने बजा दी है। ऐसे में देश के दोनों बड़े दल कांग्रेस और भाजपा के लिए करो या मरो की स्थिती बनी हुई है। दोनों दल ग्वालियर-चंबल संभाग पर नजरें गढ़ाएं बैठे हैं, क्योंकि सीएम की कुर्सी पाने के लिए ये संभाग खास है। कारण यह है कि एक तरफ अमित शाह मंगलवार को ग्वालियर-चंबल के दौरे पर एक के बाद एक लगातार जनसभाओं को संबोधित कर सरकार की पीठ ठोंकी। अमित के दोरे से घबराए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उज्जैन-इंदौर का दौरा ही रद्द कर दिया। राहुल भी अब 15-16 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल संभाग में आ रहे हैं।

कांग्रेस का गढ़ है ग्वालियर-चंबल
हालांकि, ग्वालियर-चंबल संभाग को कांग्रेस का सबसे मजबूत गढ़ माना जाता है। यहां से सबसे बड़े चेहरे के रूप में ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं। एमपी के छह अंचलों में से ग्वालियर-चंबल इलाके में कांग्रेस सबसे मजबूत स्थिति में है। राज्य की कुल 230 विधानसभा सीटों में 34 सीटें इसी इलाके से आती हैं। कांग्रेस को पिछले चुनाव में इसी संभाग में सबसे ज्यादा सीटें मिली थीं।

2013 में यहां से इस पार्टी को मिली थी इतनी सीटें...

पार्टी

प्राप्त सीटें

बीजेपी

20

कांग्रेस

12

बसपा

2


ग्वालियर-चंबल संभाग में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोक नगर और दतिया जिले आते हैं।

2013 के चुनाव में...

विधानसभा सीट

भाजपा

कांग्रेस

बसपा

कुल सीटें

श्योपुर

1

1

-

2

मुरैना

6

0

2

8

भिंड

3

2

-

5

ग्वालियर

4

2

-

6

दतिया

3

-

-3

 

शिवपुरी

2

3

-

5

गुना

2

2

-

4

अशोकनगर

1

2

-

3


चलिए अब बात करते हैं उस ग्वालियर जिले के इतिहास की जिसको भेदने में दोनों पार्टियां दमखम के साथ लगी हुई हैं...
मध्य प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने के लिए ग्वालियर एक अहम सीट मानी जाती है। इस जिले में (ग्वालियर ग्रामीण, ग्वालियर, ग्वालियर ईस्ट, ग्वालियर साउथ, भितरवार और डाबरा) विधानसभा की 6 सीटें हैं।

विधानसभा सीट ग्वालियर ग्रामीण...
विधानसभा सीट ग्वालियर ग्रामीण फिलहाल बीजेपी के कब्जे में है। यहां से भरत सिंह कुशवाहा विधायक हैं। उन्होंने करीब 11 हजार मतों से कांग्रेस के राम सेवक सिंह को हराया था और बसपा के मदन कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे थे। इस सीट पर हमेशा से मुकाबला त्रिकोणीय होता आया है। 2008 में बीएसपी तो 2013 में बीजेपी की जी हुई थी। 2013 के चुनाव के मुताबिक इस सीट पर मतदाताओं की संख्या 201265 थी।

ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा सीट का जातीय समीकरण
यहां 35-40 हजार कुशवाह हैं. वहीं 25 हजार जाटव वोटर्स हैं.  20 हजार गुर्जर, 15 हजार बघेल, 8-10 हजार ब्राह्मण, 8-10 हजार यादव वोटर हैं. शेष में अन्य जातियां के वोटर हैं.

किसे मिले थे कितने वोट...

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

भरत कुमार कुशवाहा

भाजपा

47944

राम सेवक सिंह

कांग्रेस

36006

मदन कुशवाहा

बसपा

16191


विधानसभा सीट ग्वालियर...
इस सीट पर भी बीजेपी का कब्जा है। 2013 में यहां से भाजपा के जयभान सिंह ने कांग्रेस के प्रद्युमन सिंह तोमर को करारी हार दी थी, वहीं, बसपा यहां भी 14417 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी।

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

जयभान सिंह पवैया

भाजपा

74769

प्रद्युमन सिंह

कांग्रेस

59208

रेखा चंदन राय

बसपा

14417

विधानसभा सीट ग्वालियर ईस्ट...
इस सीट पर 2013 के मुताबिक मतदाताओं की संख्या लगभग 262764 थी। यहां से बीजेपी की माया सिंह विधायक हैं उन्होंने करीब 1150 मतों से कांग्रेस के मुन्नालाल गोयल को हराया था। तो बसपा के आनंद शर्मा 17969 मत ही बटोर पाए थे।

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

माया सिंह

भाजपा

59824

मुन्नालाल गोयल

कांग्रेस

58677

आनंद शर्मा

बसपा

17969


विधानसभा सीट ग्वालियर साउथ...
इस सीट से भाजपा के नारायण सिंह कुशवाहा विधायक हैं उन्होंने कांग्रेस के रमेश अग्रवाल को करीब 16 हजार मतो से हराकर विजय हासिल की थी। वहीं, बसपा के विजय सिंह कुशवाहा अपने खराब प्रदर्शन के चलते मात्र 6646 मत ही बटोर पाए थे।

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

नारायण सिंह कुशवाहा

भाजपा

68627

रमेश अग्रवाल

कांग्रेस

52360

विजय सिंह

बसपा

6646


विधानसभा सीट भितरवार...
ग्वालियर जिले की छह विधानसभा सीटों में से दो पर कांग्रेस का कब्जा है जिनमें से एक भितरवार है। इस सीट से लखन सिंह यादव विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के अनूप मिश्रा को करीब 6500 मतों से हराकर विजय हासिल की थी। इस सीट पर भी बसपा को मुंह की खानी पड़ी थी। बसपा के राम निवास सिंह को मात्र 24556 मत प्राप्त हुए थे।

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

लखन सिंह यादव

कांग्रेस

40578

अनूप मिश्रा

भाजपा

34030

राम निवास सिंह गुर्जर

बसपा

24536


विधानसभा सीट डाबरा...
ग्वालियर जिले की छठी और आखिरी विधानसभा सीट डाबरा पर भी कांग्रेस का ही कब्जा है। यहां से इमारती देवी विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के सुरेश राजे को करीब 30 हजार मतो से करारी शिकस्त दी थी और बसपा की सत्याप्रकाशी प्रसेदिया के खाते में मात्र 19068 मत ही आए थे।

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

इमारती देवी

कांग्रेस

67764

सुरेश राजे

भाजपा

34486

सत्यप्रकाशी प्रसेदिया

बसपा

19068

 

 

                                               

                                        

                                        

                                 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!