​​​​​​​किस्सा कुर्सी का, बात MP के सबसे विकसित जिले ‘छिंदवाड़ा’ की...

Edited By Prashar, Updated: 13 Oct, 2018 01:27 PM

detail of chhindwada assembly

छिंदवाड़ा जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें से 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन ये कांग्रेस सांसद कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। क्योंकी वे यहां से सांसद हैं और 9 बार लोकसभा चुनाव जीते हैं।  कमलनाथ 1980 से यहां से सांसद हैं। इस सीट पर उन्हें...

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा जिले में 7 विधानसभा क्षेत्र हैं जिनमें से 4 सीटों पर भाजपा का कब्जा है। लेकिन यह इलाका कांग्रेस सांसद कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। कारण यह है कि कमलनाथ लगातार 9 बार लोकसभा चुनाव जीतकर संसद गए हैं।  कमलनाथ 1980 से यहां से सांसद हैं। इस सीट पर उन्हें सिर्फ एक बार हार मिली है। 1997 में पूर्व सीएम सुंदर लाल पटवा ने उन्हें मात दी थी।

बात अगर छिंदवाड़ा विधानसभा सीट की करें तो यहां फिलहाल भाजपा का कब्जा है। वर्ष 2013 में जीत का स्वाद चखने वाले चौधरी चंद्रभान सिंह यहां से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस के दीपक सक्सेना को 24 हजार से अधिक मतों से हराया था। चौधरी चंद्रभान सिंह को 97769 वोट मिले थे, तो वहीं दीपक सक्सेना को 72991 वोट ही मिले थे। हालांकि कमलनाथ ने अभी तक कोई विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है। लेकिन संभावना ऐसी भी जताई जा रही हैं कि कमलनाथ इस बार इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं और अगर ऐसा होता है तो इस सीट पर कांग्रेस का पलड़ा भारी है।

किसे मिले कितने मत...

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

चौधरी चंद्रभान सिंह

भाजपा

97769

दीपक सक्सेना

कांग्रेस

72991

श्रीचंद चौरसिया

निर्दलीय

2444

वहीं, 2008 में ये सीट कांग्रेस के कब्जे में थी। इस बार कांग्रेस के दीपक सक्सेना को जीत मिली थी। उन्होंने 64740 वोट हासिल कर बीजेपी के वर्तमान विधायक चौधरी चंद्रभान सिंह को 3 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

कमलनाथ और उनके राजनीतिक प्रदर्शन के आधार पर देखें तो ये कहना गलत नहीं होगा कि, अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस सत्ता में आती है तो कमलनाथ सीएम की रेस में सबसे आगे होंगे। इसके लिए खास बात छिंदवाड़ा का विकास मॉडल है, जिसकी खूब चर्चा होती है। कांग्रेस छिंदवाड़ा विकास मॉडल के दम पर ही चुनाव लड़ रही है। वहीं, पूर्व सीएम बाबू लाल गौर ने हाल ही में कमलनाथ के छिंदवाड़ा मॉडल की तारीफ भी की थी।

कमलनाथ द्वारा छिंदवाडा में किए गए काम
कमलनाथ ने यहां विशाल हनुमान जी की मूर्ति, स्किल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट, 56 किमी लंबा रिंग रोड, कॉल सेंटर, मॉडल रेलवे स्टेशन बनवाया है।

PunjabKesari

विधानसभा सीट-जुन्नारदेव...
जुन्नारदेव सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां भाजपा का कब्जा है और नाथन शाह यहां से विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस के सुनील उईक को करीब 20 हजार मतों से हराया था।

किसे मिले कितने मत...

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

नाथन शाह

भाजपा

74319

सुनील उईक

कांग्रेस

54198

सुनील कुमार उईक

निर्दलीय

4198

 

विधानसभा सीट- अमरवाड़ा...
छिंदवाड़ा की उन तीन सीटों में से ये एक सीट जिस पर कांग्रेस काबिज है। यह सीट भी अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। कमलेश शाह यहां से विधायक हैं। 2013 में उन्होंने भाजपा के उत्तम प्रेम नारायण को 4 हजार मतों से हराया था। वहीं, एबीजीपी के  मनमोहन शाह बत्ती यहां 46379 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

किसे मिले कितने मत...

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

कमलेश शाह

भाजपा

55684

उत्तम प्रेम नारायण

कांग्रेस

51621

मनमोहन शाह बत्ती

एबीजीपी

46379

बात अगर 2008 की करें तो इस चुनाव में भाजपा के प्रेम नारायण ठाकुर यहां से विधायक थे उन्होंने आरजीओपी के मनमोहन सिंह भट्टी को हराया था।
 

विधानसभा सीट- चौरई
चौरई विधानसभा फिलहाल बीजेपी के कब्जे में हैं। यहां से  पं. रमेश दूबे विधायक हैं। उन्होंने कांग्रेस के चौधरी गंभीर सिंह को करीब 13 हजार मतों से हराया था।

किसे मिले कितने मत...

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

पं. रमेश दूबे

भाजपा

70810

चौधरी गंभीर सिंह

कांग्रेस

57179

झमकलाल सरयाम

एबीजीपी

8511

 

विधानसभा सीट- सौसर...
सौसर विधानसभा सीट पर भी फिलहाल भाजपा का कब्जा हैं। यहां से नानाभऊ विधायक हैं। 2013 में उन्होंने कांग्रेस के भागवत  महाजन को करीब 8 हजार मतों से हराया था। वहीं, बसपा के संजय 5701 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।

किसे मिले कितने मत...

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

नानाभऊ

भाजपा

69257

भागवत  महाजन

कांग्रेस

60841

संजय

बसपा

5701

 

विधानसभा सीट-परसिया...
ये सीट कांग्रेस के कब्जे में है। यहां से कांग्रेस के सोहनलाल वाल्मिक विधायक हैं उन्होंने भाजपा के ताराचंद बावरिया को करीब 7 हजार मतों से हराया था।

किसे मिले कितने मत...

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

सोहनलाल वाल्मिक

भाजपा

72235

ताराचंद बावरिया

कांग्रेस

65373

विष्णू देहरिया

एबीजीपी

4924



विधानसभा सीट- पांढुरना...
पांढुरना सीट भी कांग्रेस के कब्जे में हैं। यहां से कांग्रेस जतन उइके विधायक हैं। उन्होंने भाजपा के टीकाराम कोराची को 1700 से ज्यादा हराया था। 2013 के परिणामों पर नजर डाली जाए तो भाजपा ने इस सीट पर कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी थी तो जो इस बार के चुनाव में कांग्रेस के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

किसे मिले कितने मत...

नाम

पार्टी

प्राप्त मत

जतन उइके

भाजपा

61741

टीकाराम कोराची

कांग्रेस

60263

प्रह्लाद सिंह

जीजीपी

3547


2013 के चुनावी नतीजे

मध्य प्रदेश में कुल 231 विधानसभा सीटें हैं। 230 सीटों पर चुनाव होते हैं जबकि एक सदस्य को मनोनीत किया जाता है। 2013 के चुनाव में बीजेपी को 165, कांग्रेस को 58, बसपा को 4 और अन्य को तीन सीटें मिली थीं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!