महिलाओं की समस्या के लिए DC ने बनाया अलग डेस्क, हर मंगलवार होगी सुनवाई

Edited By shahil sharma, Updated: 09 Mar, 2021 08:10 PM

different desk establish for women problems in dc office gwalior

जिला कलेक्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बाद मंगलवार से महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए अलग से डेस्क तैयार किया गया है। अब हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में महिलाओं की सुनवाई अलग से की जाएगी ताकि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निपटारा किया जा...

ग्वालियर (अंकुर जैन): जिला कलेक्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के बाद मंगलवार से महिलाओं की समस्याओं की सुनवाई के लिए अलग से डेस्क तैयार किया गया है। अब हर मंगलवार को कलेक्ट्रेट में महिलाओं की सुनवाई अलग से की जाएगी ताकि जल्द से जल्द उनकी समस्याओं का निपटारा किया जा सके।

इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में अपनी समस्या लेकर सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंची जहां कलेक्टर ने बारी-बारी से उनकी समस्याओं को सुना और उनका निवारण किया। अपर कलेक्टर आशीष तिवारी का कहना है कि पहले जनसुनवाई में महिला और पुरुष एक साथ आते थे। कुछ महिलाएं ऐसी होती थीं जो खुलकर अपनी समस्याओं को नहीं बता पाती थी। इस वजह से उनकी समस्याओं का हल ठीक तरह से नहीं हो पाता था या फिर वह समस्याएं लंबे समय तक पेंडिंग रहती थीं।

इसी को लेकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में महिलाओं की सुनवाई के लिए अलग से डेस्क तैयार की गई है, जहां हर मंगलवार को महिलाएं अपनी समस्याओं को लेकर आ सकती हैं।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!