दिग्विजय और सिंधिया ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बड़ी बात

Edited By Vikas kumar, Updated: 02 Nov, 2018 06:22 PM

digvijay and scindia smiled and said this big thing

1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक थी, जहां सीट बंटवारे को लेकर सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच कहा सुनी की बा...

भोपाल: 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक थी, जहां सीट बंटवारे को लेकर सिंधिया और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बीच कहा सुनी की बात सामने आई थी। और ये बात भी सामने आई थी कि, दोनों के कारण ही यह बैठक रद्द हो गई, लेकिन अब दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने बीच हुए विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए इसे गलत बताया है, उन्होंने कहा कि, इस तरह का कोई भी विवाद नहीं हुआ है, इसे मीडिया के द्वारा गलत तरीके से पेश किया गया है।

दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के माध्यम से यह जानकारी दी है उन्होंने लिखा है कि, 'प्रेस में गलत तरीके से रिपोर्ट की जा रही है कि मेरे और ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के बीच बहस हुई थी और राहुल जी को हस्तक्षेप करना पड़ा। एमपी कांग्रेस में हम सभी एक हैं और एमपी में भ्रष्ट बीजेपी सरकार को हराने के लिए दृढ़ हैं।'

 

वहीं ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'मीडिया में मेरे और श्री दिग्विजय सिंह जी के बीच आ रही बहस की खबरें निराधार और झूठी हैं। कांग्रेस के सभी लोग एक होकर प्रदेश से इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए प्रतिबद्ध है।'
 

मीडिया कि रिपोर्ट को गलत बताते हुए दिग्विजय पार्टी में चल रहे आंतरिक घमासान को रोकते हुए नजर आ रहे हैं। यह पहली बार नहीं हुआ है कि, जब प्रदेश कांग्रेस में इस तरह की खबरें बाहर आई हों।  

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!