दिग्विजय ने उठाए राफेल की कीमत पर सवाल, नरोत्तम बोले- राफेल के आने से कुछ लोग मातम मना रहे हैं

Edited By Vikas kumar, Updated: 29 Jul, 2020 01:20 PM

digvijay questioned the price of rafael

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राफेल की कीमतों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि एक राफ़ेल की क़ीमत कॉंग्रेस सरकार ने 746 तय की थी लेकिन “चौकीदार” महोदय कई बार सं...

भोपाल (इजहार हसन खान): पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर राफेल की कीमतों पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि एक राफ़ेल की क़ीमत कॉंग्रेस सरकार ने 746 तय की थी लेकिन “चौकीदार” महोदय कई बार संसद में और संसद के बाहर भी मॉंग करने के बावजूद आज तक एक राफ़ेल कितने में ख़रीदा है, बताने से बच रहे हैं। क्यों? क्योंकि चौकीदार जी की चोरी उजागर हो जायेगी!! “चौकीदार” जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें!!
 


दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए कहा है कि मोदी सरकार आने के बाद फ़्रांस के साथ मोदी जी ने बिना रक्षा व वित्त मंत्रालय व कैबिनेट कमेटी की मंज़ूरी के नया समझौता कर लिया और HAL का हक़ मार कर निजी कम्पनी को देने का समझौता कर लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा को अनदेखी कर १२६ राफ़ेल ख़रीदने के बजाय केवल ३६ ख़रीदने का निर्णय ले लिया।

 


गृहमंत्री नरोत्तम ने किया पलटवार...
वहीं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि राफेल की गर्जना से देश का आसमान गूंजेगा और भारत मां का मस्तक गौरवान्वित होगा। सिर्फ तीन जगह मातम होगा, चीन में, पाकिस्तान में और जो लोग राफेल के खिलाफ ट्वीट करके रो रहे हैं उनके यहां।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!