राकेश सिंह का कांग्रेस पर पलटवार- 'किस हैसियत से मंत्रियों की बात झुठला रहे दिग्विजय'

Edited By suman, Updated: 20 Feb, 2019 09:12 AM

digvijay rakesh singh who is talking about ministers  status

मध्य प्रदेश में कांग्रेस जिन मुद्दों पर सरकार बनाने में कामयाब हुई अब उन्हें पर चौतरफा घिरती नजर आ रही है। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर मंदसौर गोलीकांड से लेकर नर्मदा किनारे पौधारोपण में करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया था। लेकिन...

भोपाल: मध्य प्रदेश में कांग्रेस जिन मुद्दों पर सरकार बनाने में कामयाब हुई अब उन्हें पर चौतरफा घिरती नजर आ रही है। विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर मंदसौर गोलीकांड से लेकर नर्मदा किनारे पौधारोपण में करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद अब कांग्रेस के मंत्रियों ने ही पूर्व सरकार को क्लीन चिट दे दी है। इसपर पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने अपने ही मंत्रियों क्लीन चिट देने पर कटघरे में खड़ा कर दिया है।
 

PunjabKesari
 

राकेश सिंह ने कांग्रेस को जमकर घेरा
वहीं, अब बीजेपी ने भी मौके मिलते ही दिग्विजय सिंह के बयान पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने दिग्विजय सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि 'मुख्यमंत्री कमलनाथ को यह स्पष्ट करना चाहिए कि प्रदेश सरकार किस के एजेंडे पर चल रही है ? सरकार कांग्रेस के एजेंडे पर चल रही है, मुख्यमंत्री कमलनाथ के एजेंडे पर चल रही है, या फिर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एजेंडे पर चल रही है। जो इन दिनों सुपर सीएम की तरह हर मामले में दखलंदाजी कर रहे हैं।' 
 

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह के बयान पर दी प्रतिक्रिया
विधानसभा सत्र के दौरान सोमवार को गृहमंत्री बाला बच्चन ने यह स्वीकारा था कि मंदसौर गोलीकांड के लिए सरकार या प्रशासन जिम्मेदार नहीं था, पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। वहीं, वन मंत्री उमंग सिंघार ने यह जानकारी दी थी कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कार्यकाल में नर्मदा किनारे हुए पौधरोपण में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हुई। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सोमवार को मीडिया से चर्चा के दौरान दोनों मंत्रियों द्वारा दी गई जानकारी को गलत बताते हुए उन्हें फटकार लगाई थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि 'ये समझ में नहीं आता कि प्रदेश में कितने मुख्यमंत्री और सरकार चला कौन रहा है।'

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!