साध्वी प्रज्ञा की बढ़त पर बोले दिग्विजय के विधायक भाई- अभी उम्मीद नहीं छोड़ी

Edited By suman, Updated: 23 May, 2019 02:01 PM

digvijay s brother in

एमपी में लोकसभा चुनाव परिणाम के ‌लिए मतगणना जारी है। सबकी निगाहें हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट पर टिकी हुई है। यहां बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को पटखनी देती हुई नजर रही है। शुरुआती रुझानों में साध्वी दिग्विजय से...

भोपाल: एमपी में लोकसभा चुनाव परिणाम के ‌लिए मतगणना जारी है। सबकी निगाहें हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट पर टिकी हुई है। यहां बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को पटखनी देती हुई नजर रही है। शुरुआती रुझानों में साध्वी दिग्विजय से आगे चल रही है। दोनों के बीच आंकडा बड़ा है ऐसे में दिग्विजय के लिए जीत हासिल करना चुनौती साबित हो रही है। इसी बीच कांग्रेस विधायक और दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह फिर भी जीत का दावा कर रहे है।

PunjabKesari

 

दरअसल, दिग्विजय सिंह के भाई विधायक लक्ष्मण सिंह मतगणना केंद्र पर पहुंचे। जहां मीडिया से चर्चा करने के दौरान जब उनसे पूछा गया कि साध्वी प्रज्ञा आगे चल रही है तो उन्होंने कहा कि अभी और भी पेटियां खुलनी है, हमने उम्मीद नहीं छोड़ी है। हालांकि उन्होंने ये जरुर कहा कि जीत का मार्जिन कम होगा, लेकिन जीत तो दिग्विजय सिंह की ही होगी। अंतिम निर्णय जनता का होगा। आगे के नतीजे आना अभी बाकी है। इससे पहले सुबह मतगणना स्थल पर निकलने से पहले दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं कई वर्षों से राजनीति में हूं। मेरे लिए चुनाव जीतना बहुत महत्वपूर्ण हैं। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!