अंडा पॉलिटिक्स पर दिग्विजय का तंज- BJP को तो होता है हर बात में पेट दर्द

Edited By meena, Updated: 01 Nov, 2019 12:41 PM

digvijay s stance on egg politics bjp gets stomach ache in everything

मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ियों में अंडा देने के सरकार की योजना के बाद अंडा शुरू हो गई है। इस पर भाजपा कांग्रेस दोनों तरफ से नेताओं के रोज नए बयान सामने आ रहे हैं। ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा की इस...

ग्वालियर: मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ियों में अंडा देने के सरकार की योजना के बाद अंडा शुरू हो गई है। इस पर भाजपा कांग्रेस दोनों तरफ से नेताओं के रोज नए बयान सामने आ रहे हैं। ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने भाजपा की इस संबंध में प्रतिक्रिया पर मीडिया के सवाल पर भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि उसे तो हर बात में पेट में दर्द होता है। 

PunjabKesari

दरअसल, महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी के आंगनबाड़ियों में पौष्टिक आहार बढ़ाने के लिए अंडा देने की बात पर प्रदेश की राजनीति में बवाल मच गया है। सरकार की इस नीति का विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव ने कहा है कि हमारी सनातन संस्कृति हमें शाकाहार का सन्देश देती है लेकिन कांग्रेस बच्चों को मांसाहारी बना रही है। भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बच्चों को मांसाहार नहीं परोसने दिया जायेगा और अंडा भी इसका एक रूप है। भाजपा की इसी बयानबाजी के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने तंज कसा है।

PunjabKesari

दिग्विजय सिंह ने कहा कि कोई किसी को जबरदस्ती अंडा नहीं खिला रहा। जो बच्चा खाता है वही खायेगा। मीडिया ने जब पूछा कि भाजपा को तकलीफ क्यों हो रही है तो जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा को हर बात में पेट में दर्द होता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!