दिग्विजय सिंह का BJP पर हमला, कहा- मैं नौटंकीबाज नेताओं से बेहतर हिंदू हूं

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 20 Mar, 2019 04:05 PM

digvijay singh attack on bjp

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ग्रहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री दद्दाजी से भेंट करने कटनी पहुंचे। वे चुनाव से पहले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का आशीर्वाद लेने बनारस पहुंचे हैं। जिसके बाद वे दद्दाजी से मिलने कटनी...

कटनी: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान से पूर्व कांग्रेस ने फिर से हिंदू राजनीति अपनानी शुरू कर दी है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने आज खुलेआम खुद को बेहतर हिंदू बताया है और बीजेपी के नेताओं को नौटंकी करार दिया है। 

PunjabKesari

एक पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि 'हाल ही में आप वाराणसी में शंकराचार्य स्वरूपानंद से मिले थे, और अब यहां एक संत से मिलेंगे, क्या इस पर विश्वास करना शुरू कर दें, कि क्या कांग्रेस भी उसी राह पर चल रही है जैसे की भाजपा चली थी'। इसके बाद दिग्गी ने कहा की 'भाजपा ने ठेका ले लिया है, मैं हिंदू हूं और इन सब नौटंकीबाजों से बेहतर हूं। हमने नर्मदा की परिक्रमा की है और इन नौटंकियों ने नहीं की। स्वामि स्वरूपानंद मेरे गुरू हैं और आज से नहीं 1983 से हैं'।                                                                                                                                       
PunjabKesari

इसके बाद दिग्गी ने पीएम मोदी के 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन पर भी हमला बोलते हुए कहा कि, 'चोर ही चौकीदार है' अब तो चौकीदारों को शर्म आने लगी है, कि चोर खुद को चौकीदार कह रहे हैं, सबकी चोरी पकड़ी जा चुकी है, मोदी के साथ शिवराज सिंह की भी चोरी पकड़ी गई। व्यापमं घोटाला और ई ट्रेंडर के मामले में पूरी तरह से चोरी पकड़ी गई है, हर घोटाले में शिवराज का नाम आता है। वहीं राफेल घोटाला जो कि अब तक सबसे बड़ा घोटाला है और नरेंद्र मोदी राफेल के मामले में चोर है। क्योंकि वे विमान की कीमत के बारे में नहीं बता पा रहे हैं कि कितने में खरीदा है।

PunjabKesari

बता दें कि कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कटनी पहुंचे। इस बीच उन्होंने देवप्रभाकर शास्त्री से मुलाकात की और मीडिया से बात करते हुए जमकर बीजेपी पर हमला किया।  

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!