डॉक्टरों की हड़ताल पर दिग्विजय सिंह ने उठाए सवाल, कहा- राजनीतिक रूप देने की कोशिश

Edited By meena, Updated: 17 Jun, 2019 02:10 PM

digvijay singh raised questions on the strike of doctors

पश्चिम बंगाल में डॉक्टर से हुई मारपीट के विरोध में प्रदेश में हो रही डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी असर पड़ रहा है। सुबह से ही ओपीडी में डॉक्टर मौजूद नही हैं जिसके चलते मरीज परेशान हो रहे हैं। महिलाएं खून की जांच और उपचार के लिए...

भोपाल: पश्चिम बंगाल में डॉक्टर से हुई मारपीट के विरोध में प्रदेश में हो रही डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी असर पड़ रहा है। सुबह से ही ओपीडी में डॉक्टर मौजूद नही हैं जिसके चलते मरीज परेशान हो रहे हैं। महिलाएं खून की जांच और उपचार के लिए इंतजार कर रही है और कुछ तो बिना इलाज के लिए वापस लौट रहे है। हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई है। इसी बीच प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने इस हड़ताल को राजनैतिक रुप करार दिया है। 

PunjabKesari

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बिना किसी का नाम लिए पूछा कि मध्य प्रदेश में डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए पहले से कानून है। फिर ये हड़ताल क्यों? म.प्र.शासन को कानून को सख़्ती से लागू करना चाहिए। मरीज़ों का इलाज डॉक्टर का प्रथम दायित्व है। इसे राजनीतिक रूप से देना उचित नहीं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!