Edited By Prashar, Updated: 28 Jun, 2018 03:29 PM
सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आने के बाद सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। चुनावी दौर है, ऐसे में कांग्रेस इसे भाजपा का श्रेय लेने के लिए पब्लिसिटी स्टंट बता रही है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी...
देवास : सेना के सर्जिकल स्ट्राइक का वीडियो सामने आने के बाद सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। चुनावी दौर है, ऐसे में कांग्रेस इसे भाजपा का श्रेय लेने के लिए पब्लिसिटी स्टंट बता रही है। केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार वीडियो के सहारे राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश में है।
कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने सेना को बधाई देते हुए कहा है कि ‘सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय किसी सरकार को नहीं बल्कि आर्मी को, सिपाहियों को और जनरल को जाता है’ और इसके हकदार मोदी या रक्षा मंत्री नहीं है।
दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि ‘सर्जिकल स्ट्राइक तो कांग्रेस सरकार ने भी की थी, ये कोई बड़ी बात नहीं है। इसका श्रेय किसी सरकार को नहीं जाता’।