दिग्विजय सिंह ने रामेश्वर शर्मा को बताया बदतमीज ! कहा- घुटने तोड़ने कोई कानून है

Edited By meena, Updated: 21 Nov, 2021 04:31 PM

digvijay singh told rameshwar sharma indecent

कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह और हूजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर द्वारा कांग्रेसियों के घुटने तोड़ देने के बयान के बाद दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया आई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। यह विवाद अभी...

ग्वालियर(अंकुर जैन): कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह और हूजूर विधायक रामेश्वर शर्मा के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा विधायक रामेश्वर द्वारा कांग्रेसियों के घुटने तोड़ देने के बयान के बाद दिग्विजय सिंह की प्रतिक्रिया आई तो मामले ने तूल पकड़ लिया। यह विवाद अभी थमा भी नहीं था दिग्विजय सिंह की चेतावनी पर रामेश्वर शर्मा ने उन्हें बुलावा भेज दिया। इसी मामले पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए दिग्विजय सिंह ने रामेश्वर शर्मा को बदतमीज बता दिया। दिग्विजय सिंह का कहना है कि कोई कानून थोड़ी बना है ऐसे कैसे कोई किसी के घुटने तोड़ देता।

PunjabKesari

ग्वालियर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने रामेश्वर शर्मा के भोपाल बुलावे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह लोग बदतमीज हैं घुटने तोड़ने की बात करते हैं कौन से नियम और कानून है जिसमें आप किसी के घुटने तोड़ देंगे और कैसे तोड़ देंगे। आपको बता दें कि रामेश्वर शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था जिसमें वे कांग्रेसियों के घुटने तोड़ देने की बात कहते सुनाई देते हैं। दिग्विजय सिंह ने इसी ट्वीट को पोस्ट करते हुए रामेश्वर शर्मा को चेतावनी दी थी कि मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दे। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। दिग्विजय सिंह ने कहा कि 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा।

PunjabKesari

वहीं शर्मा ने फिर से ट्वीट कर कहा कि भगवान राम के नाम का पाठ करने के लिए सिंह का उनके आवास पर स्वागत है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं धन्य महसूस कर रहा हूं कि दिग्विजय सिंह मेरी वजह से भगवान राम की पूजा करेंगे। मैं उन्हें श्री रामचरित मानस की एक प्रति भेंट करुंगा और रामधुन में भाग लूंगा।’’ शर्मा ने कहा कि सिंह अपने आगमन का समय बताएं ताकि वह उनके और कांग्रेस नेता के साथ भगवान राम के अन्य भक्तों के लिए नाश्ते की व्यवस्था कर सकें।
विधायक ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि भगवान राम, सिंह को सद्बुद्धि देंगे और वह देश, सेना, हिंदुओं के खिलाफ तथा अपने चरमपंथी दोस्तों के पक्ष में बोलना बंद कर देंगे।’’ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी सिंह पर निशाना साधा और कहा, ‘‘यह वृद्धावस्था का सकारात्मक उपयोग है। भगवान राम सबका भला करें। एक घंटे तक रामधुन का जप करने के बाद आप में सद्बुद्धि आएगी।’’ कई अन्य भाजपा नेताओं ने भी शर्मा का समर्थन करते हुए सिंह पर निशाना साधा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!