दिग्विजय बोले-शिवराज के घोटालों पर लिखी जा सकती है पुराण

Edited By suman, Updated: 11 Sep, 2018 06:23 PM

digvijaya can be written on scandals of shiv sena puran

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी, अमित शाह औऱ शिवराज पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने नोटबंदी से लेकर भ्रष्टाचार तक सरकार को घेरा।  दिग्विजय सिंह ने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं शिवराज पर घोटालों का आरोप...

भोपाल : पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी, अमित शाह औऱ शिवराज पर जमकर निशाना साधा है।  उन्होंने शिवराज पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं शिवराज पर घोटालों का आरोप लगा रहा हूं, शिवराज के घोटालों पर तो पुराण लिखी जा सकती है। सीएम का परिवार व्यापम,रेत खनन,ई टेंडर और पोषण आहार वितरण घोटाले में शामिल है। वहीं उन्होंने शिवराज के देशद्रोही वाले बयान पर मानहानि का दावा पेश करने की बात कही। इसके अलावा सिंह ने केन्द्र सरकार पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी एनडीए बिना सोचे समझे फैसले ले रही है। नोटबंदी से देश को बहुत नुकसान हुआ। देश में बेरोजगारी बढ़ी, भ्रष्टाचार को बढावा मिला।
PunjabKesariशिवराज को दी चुनौती
दिग्विजय सिंह ने कहा कि सरकार अपनी असफलताओं को छुपाने के लिए सोशल इशू पर जनता का ध्यान केन्द्रित कर रही है।राजनीति मे कटुता नही प्रतिद्वंदिता हो सकती है।उन्होंने कहा कि मेरे पर देशद्रोही होने का आरोप बीजेपी लगाती है, लेकिन कोई सबूत अभी तक उनको नहीं मिले। रे पर भ्रष्टाचार करने का आरोप प्रमाणित करने मैं चुनौती देता हूं। मैं शिवराज को चुनौती देता हूं कि मेरे ऊपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप लगा दे प्रमाणित करने की बात तो दूर। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!