राम और तिरंगे के नाम पर व्यापार कर रही है बीजेपी: दिग्विजय सिंह

Edited By Devendra Singh, Updated: 17 Aug, 2022 03:28 PM

digvijaya singh attack on bjp regarding ram and indian flag

तिरंगा झंडा और राम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बड़ा हमला बोला है।

शमशाबाद (धर्मेंद्र प्रजापति): राज्यसभा सांसद और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह (digvijaya singh) ने भाजपा (bjp) पर बड़ा हमला बोला है। दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने तिरंगा और राम (ram) तक बेच दिया है। अपने फायदे के लिए राम का नाम लेते हैं लेकिन सीता (sita) जी का नहीं लेते हैं। पूर्व सीएम ने कहा कि राम के नाम का भाजपा व्यापार कर रही है। दिग्विजय सिंह ने पूछा कि इनके समय में डैम बने लेकिन एक एक करके सब टूट रहे हैं। वहीं कारम बांध (karam dam) का ठेकेदार नरोत्तम मिश्रा (narottam mishra) का खास है। दिग्विजय सिंह ने पूछा कि ठेकेदार पर कार्रवाई कब होगी और मुख्यमंत्री चुप क्यों है?

कोरी वाह वाही लूट रहे हैं सीएम शिवराज: दिग्विजय सिंह

वरिष्ट कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने तिरंगा और राम पर बोलते हुए कहा कि तिरंगा और राम को बेच दिया है। अपने फायदे के लिए राम का नाम लेते है सीता जी का नहीं। वहीं दिग्विजय सिंह ने इंदौर के बांध का हवाला देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज, कोरी वाह वाही लूट रहे हैं कि डैम को टूटने से बचाया गया है, लोगों की जान बचाई गई लेकिन सच्चाई ये है कि उस डैम का ठेकेदार गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का खास है। इसलिए कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। सब ई टेंडरिंग (e-tender) का खेल चल रहा है। इनके समय बने सभी बांध और पुल टूट रहे हैं, क्योंकि सब मिलीभगत का खेल चल रहा है।  

गोलीकांड के परिजनों से करेंगे मुलाकात 

दरअसल दिग्विजय सिंह लटेरी गोलीकांड (lateri massacre) के परिजनों से मिलने जा रहे थे। इस दौरान उनके साथ आदिवासी नेता ओमकार मरकाम भी साथ थे। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह आज शमशाबाद के महानीम चौराहे पहुंचे। वहां उन्होंने स्थानीय कांग्रेस नेताओं से चर्चा की और हालचाल जाना। दिग्विजय सिंह आज लटेरी के रायपुरा गोली कांड  के शोकाकुल आदिवासी परिवार से मुलाकात करेंगे। उनके साथ आदिवासी नेता ओमकार मरकाम भी साथ रहेंगे। 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!