Edited By Desh Raj, Updated: 12 Mar, 2026 04:08 PM

संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल हेमंत खंडेलवाल के निवास पहुंचकर...
बैतूल (राम किशोर पंवार): संभागायुक्त कृष्ण गोपाल तिवारी, आईजी मिथलेश कुमार शुक्ला, कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अक्षत जैन ने गुरुवार को प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बैतूल हेमंत खंडेलवाल के निवास पहुंचकर उनकी सुपुत्री स्वर्गीय सुश्री सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान अधिकारियों ने विधायक खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल के निज निवास पहुंचकर उनसे एवं उनके परिजनों से भेंट की तथा उनकी पुत्री सुश्री सुरभि खंडेलवाल के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मिश्रा ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
जल संसाधन मंत्री सिलावट ने सुरभि खंडेलवाल को दी श्रद्धांजलि
मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल के निवास पर पहुंचकर उनकी सुपुत्री स्वर्गीय सुरभि खंडेलवाल को पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी इस अवसर पर उन्होंने विधायक खंडेलवाल एवं उनके परिजनों से भेंट कर गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। मंत्री सिलावट ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।