राजनांदगांव के चौथना गांव में सनसनी, मां-बेटे के साथ अनहोनी, बेटी गंभीर

Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Oct, 2026 04:05 PM

dongargarh chauthna village incident rajnandgaon news

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के चौथना गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है।

डोंगरगढ़ (अभिषेक नामदेव): छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ क्षेत्र के चौथना गांव में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के दो सदस्यों, मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि परिवार की बेटी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया।
बेटी की हालत गंभीर, अस्पताल में उपचार जारी

जानकारी के अनुसार, चौथना गांव में हुई इस घटना में मां और बेटे की जान चली गई। वहीं, घायल बेटी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।

जांच के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी

इस घटना को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार है। घटना कैसे हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। मामले में आधिकारिक पुष्टि और आगे की जानकारी मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!