एक्शन में MP पुलिस, DSP के हत्यारे हिमांशु प्रताप को 5 घंटे में किया गिरफ्तार

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 02 May, 2019 12:16 PM

dsp killer himmashu pratap arrested by police

राजधानी में बुधवार शाम शहर के थाना अवधपुरी क्षेत्र में डीएसपी गोरेलाल अहिरवाल की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भोपाल पुलिस ने उसे घटना के 5 घंटे के अंदर ही विदिशा पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर...

भोपाल: राजधानी में बुधवार शाम शहर के थाना अवधपुरी क्षेत्र में डीएसपी गोरेलाल अहिरवाल की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी हिमांशु प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। भोपाल पुलिस ने उसे घटना के 5 घंटे के अंदर ही विदिशा पुलिस की सहायता से गिरफ्तार कर लिया। हिमांशु घटना को अंजाम देने के बाद सफेद रंग की कार से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि वह जिला कांग्रेस कमेटी का सचिव है और प्रॉपर्टी के विवाद में उसने डीएसपी को गोली मारी थी।
 

PunjabKesari

अवधपुरी पुलिस के अनुसार, 60 वर्षीय गोरेलाल अहिरवाल ए-196 अवधपुरी में अपने परिवार के साथ रहते थे। वह पीएचक्यू की सीआईडी शाखा में डीएसपी के पद पर पदस्थ थे। बुधवार शाम करीब 7 बजे डीएसपी अहिरवाल अपने घर पर थे। इस दौरान उनका पारिवारिक मित्र हिमांशु प्रताप सिंह उनके घर पहुंचा। किसी मुद्दे पर हिमांशु का उनसे विवाद हो गया। ऊंची आवाज सुनकर डीएसपी की बेटी ने हिमांशु को घर से बाहर जाने को कहा । हिमांशु पहले कमरे से निकलकर घर के गेट की तरफ बढ़ा। इसके बाद पिस्टल निकालकर डीएसपी अहिरवार को गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी। परिजन गोली की आवाज सुनकर फौरन उन्हें पास के नर्मदा अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद डीएसपी को मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद हिमांशु मौके से फरार हो गया। हिमांशु नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन में रहता है। उसकी मां अर्चना सिंह सायबर सेल में हवलदार के पद पर पदस्थ है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!