शर्मनाक : युवा भाजपा नेता ने की महिला सब-इंस्पेक्टर से मारपीट

Edited By suman, Updated: 03 Jul, 2018 03:12 PM

embarrassing youth bjp leader kills woman youth bjp leader

प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का दम भरने वाली भाजपा सरकार के राज में अब महिला पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है। टीकमगढ़ जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां भाजपा युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह सेंगर ने महिला थाना प्रभारी के साथ...

टीकमगढ़ : प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा का दम भरने वाली भाजपा सरकार के राज में अब महिला पुलिस अधिकारी भी सुरक्षित नहीं है। टीकमगढ़ जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां भाजपा युवा मोर्चा मंडल के अध्यक्ष मुनेन्द्र सिंह सेंगर ने महिला थाना प्रभारी से सरेआम गाली गलौज और मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354,186,332,354 IPC के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका दूसरा साथी पंकज मौके से फरार हो गया।  

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम लिधौरा थाना प्रभारी अनुमेधा दुबे लिधौरा जतारा मार्ग पर वाहनों की चैकिंग कर रहीं थी। इसी बीच वहां से आरोपी मुनेन्द्र सिंह और उसका साथी पंकज बाइक से गुजरे और एक बच्ची को टक्कर मार दी। पुलिस द्वारा बाइक रोकने पर भाजपा नेता भड़क गए और महिला सब-इंस्पेक्टर को कॉलर से पकड़कर मारपीट की।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!