Edited By meena, Updated: 31 Dec, 2020 12:20 PM
इंदौर एयरपोर्ट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब बुधवार देर शाम दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। फ्लाइट में एक 7 महीने के बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके लिए उसके प्राथमिक उपचार के लिए इंदौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।...
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर एयरपोर्ट पर उस समय अफरा तफरी मच गई जब बुधवार देर शाम दिल्ली जा रही फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी। फ्लाइट में एक 7 महीने के बच्चे की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके लिए उसके प्राथमिक उपचार के लिए इंदौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि यहां से अस्पताल ले जाते समय बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे को हाइड्रो सिफेलस नाम की बीमारी थी। इसी के इलाज के लिए पैरेंट्स बच्चे को लेकर दिल्ली से बेंगलुरू जा रहे थे।
जानकारी के मुताबिक इंडिगो फ्लाइट 6E 2248 शाम दिल्ली से बेंगलुरू के लिए रवाना हुई थी। उड़ान भरने के समय बच्चे की तबीयत ठीक थी, लेकिन जैसे ही फ्लाइट कुछ देर हवा में रही, तो बच्चे को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसे देखकर शाम 6 बजे फ्लाइट की इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। पेरेंटस के मुताबिक उनके बच्चे को मस्तिष्क से जुड़ी हाइड्रो सिफेलस नाम की बीमारी थी। बच्चे का बेंगलुरू से ही इलाज चल रहा था। वे उसे डॉक्टर को दिखाने ही दिल्ली से बेंगलुरू ले जा रहे थे।