EVM हैकर की चाल हुई बेकार, कांग्रेस प्रत्याशी की शिकायत पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Vikas kumar, Updated: 06 Dec, 2018 04:29 PM

evm hack caught in gwalior

प्रदेश में लगातार मिल रही ईवीएम की शिकायतों के बीच ग्वालियर में एक हैकर पकड़ा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी रमेश दुबे की शिकायत पर पुलिस ने इस हैकर को पकड़ा है। इसने कांग्रेस प्रत्या...

ग्वालियर: प्रदेश में ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर मिल रही शिकायतों के बीच ग्वालियर में एक हैकर पकड़ा गया है। कांग्रेस प्रत्याशी रमेश दुबे की शिकायत पर पुलिस ने इस हैकर को पकड़ा है। इसने रमेश दुबे को ईवीएम हैक करने का झांसा दिया था। जिसे अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हैकर का नाम अभय जोशी है। रमेश से बातचीत के दौरान इसने खुद को आईआईटी पासआउट और बेंगलूरू का रहने वाला बताया है। 

PunjabKesari, Madhya Pardesh Hindi News, Gwalior Hindi News, EVM हैकर, Hacker, congress, ramesh, dubey, bhind,मध्यप्रदेश हिंदी न्यूज,  ग्वालियर हिंदी न्यूज, ईवीएम हैकर, ग्वालियर, पुलिस, कांग्रेस, प्रत्याशी, भिंड

पुलिस के द्वारा पकड़े जाने पर हैकर ने बताया कि, ईवीएम हैक करना उसके लिए चुटकियों का काम है। उसने भिंड के कांग्रेस प्रत्याशी को इस बात का झांसा दिया था कि, वह एक चिप से ही ईवीएम हैक कर सकता है। जब मतगणना प्रारंभ होगी तो परिणाम कांग्रेस के पक्ष में आने लगेगा। हैकर के इस झांसे के बाद कांग्रेस प्रत्याशी रमेश दुबे ने इसे ग्वालियर बुला लिया। हैकर ईवीएम को हैक करने के बदले में रमेश से ढाई लाख रुपए मांग रहा था। जिसके बाद रमेश दुबे ने इसकी शिकायत पुलिस को दी और पुलिस ने अभय दुबे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से पूछताछ में उसने बताया कि वह सिर्फ 12वीं पास है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!