करोड़ों का आसामी निकला पूर्व पंचायत सचिव, इंदौर और भोपाल में प्रॉपर्टी, फ्लैट, गाड़ियां और सोने चांदी के गहनें...

Edited By meena, Updated: 31 May, 2022 03:39 PM

ex panchayat secretary turned out to be worth crores

कार्यवाही में पूर्व पंचायत सचिव की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। आरोपी के इंदौर और भोपाल में मकान भी होना सामने आए है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की आरोपी ने किस हद तक भ्रष्टाचार किया हुआ था। ईओडब्ल्यू की कई टीम इस कार्यवाही में शामिल...

मंदसौर(प्रीत शर्मा): पूर्व पंचायत सचिव और पंचायत सचिव संगठन के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश शर्मा के चार ठिकानों पर अल सुबह ईओडब्ल्यू ने छापेमारी की है। कार्यवाही में पूर्व पंचायत सचिव की करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है। आरोपी के इंदौर और भोपाल में मकान भी होना सामने आए है। जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है की आरोपी ने किस हद तक भ्रष्टाचार किया हुआ था। ईओडब्ल्यू की कई टीम इस कार्यवाही में शामिल है। विभाग के एसपी दिलीप सोनी भी कार्यवाही पर नजर बनाए हुए है।

PunjabKesari

दो करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा
पंचायत सचिव संगठन का प्रदेशाध्यक्ष और पूर्व पंचायत सचिव करोड़ो का आसामी निकला है। मंगलवार सुबह ईओडब्ल्यू की टीम ने आरोपी के मंदसौर स्थित मुख्य आवास सहित भोपाल, इंदौर और मंदसौर के गुराडिया में स्थित पैतृक घर पर छापा मारा। यहां विभाग की कई टीमों ने आरोपी दिनेश शर्मा की अवैध संपत्ति का खुलासा किया।

PunjabKesari

कार्यवाही के दौरान ईओडब्ल्यू ने जानकारी देते हुए बताया की, आरोपी दिनेश शर्मा को शासकीय सेवा और कृषि से 38 लाख रुपयो की आय होना थी। लेकिन उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 61 लाख 42 हजार की निकली। इस तरह पूर्व पंचायत सचिव की 2 करोड़ 23 लाख 42 हजार की अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। आरोपी दिनेश शर्मा पर आधा दर्जन से अधिक मामले होने के चलते उसे वर्ष 2020 में पंचायत सचिव से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद इस पर जिला बदर की कार्यवाही भी की जा चुकी है। 

PunjabKesari

यह निकला संपत्ति में...
- इंदौर के करोल बाग में साढ़े बारह - साढ़े बारह लाख के दो फ्लैट
- भोपाल के हर्षवर्धन नगर में 40 लाख का 3 मंजिला मकान
- मंदसौर के दलौदा में 75 लाख का तीन मंजिला मकान
- ग्राम गुराडिया लालमुहा में 25 बीघा पैतृक जमीन
- विभिन्न जगहों पर 95 लाख की कृषि भूमि
- 5-5 लाख के दो प्लाट
- 12 लाख की टाटा सफारी के साथ 75 हजार के 2 दो पहिया वाहन
- साढ़े तीन लाख के सोने चांदी के आभूषण सहित 42 हजार की नगदी

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!