लॉकडाउन के कारण राजस्थान में फंसा परिवार, अकेली नेत्रहीन महिला के साथ दुष्कर्म

Edited By meena, Updated: 18 Apr, 2020 11:58 AM

family trapped in rajasthan due to lockdown rape of lone blind woman

जहां एक ओर सारा देश लॉकडाउन के कारण घरों में बंद है, वही अपराधी प्रवृति के लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी में एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नेत्रहीन महिला का उसी के घर में घुस कर रेप किया गया। घटना की जानकारी...

भोपाल: जहां एक ओर सारा देश लॉकडाउन के कारण घरों में बंद है, वही अपराधी प्रवृति के लोग इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी में एक ऐसी ही दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक नेत्रहीन महिला का उसी के घर में घुस कर रेप किया गया। घटना की जानकारी देते हुए भोपाल पुलिस ने बताया कि शाहपुरा इलाके में एक अंजान व्यक्ति ने 53 साल की नेत्रहीन महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला घर पर अकेली थी और उसका परिवार लॉकडाउन के चलते राजस्‍थान में फंस गया है।

PunjabKesari

भोपाल की रहने वाली नेत्रहीन महिला का पति 23 मार्च को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ राजस्थान गया था और लॉकडाउन के चलते वहीं फंस गया। वह शुक्रवार को घर पर सो रही थी इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति घर में घुसा और उसके कमरे में आकर मारपीट कर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी सुबह उसके घर में बालकनी से अंदर घुसा जिसके चलते उसे पता नहीं चल सका कि कोई आया है। आरोपी सीधे उसके कमरे में घुसा कि वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना के बाद मामले की जांच कर रहे एएसपी संजय साहू ने कहा कि फिलहाल आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ओर जांच की जा रही है। 

PunjabKesari

मामले पर क्षेत्र के एएसपी संजय साहू ने कहा लॉकडाउन होने के चलते सड़के सुनसान थीं और आस-पास के लोग भी अपने घरों में थे। जिसके चलते किसी को भी वारदात का पता नहीं चला और आरोपी को घर में घुसते किसी ने नहीं देखा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस घटना को किसी जान पहचान वाले ने अंजाम दिया है क्योंकि कोई अपना ही होगा जिसे महिला के घर में अकेले होनी की जानकारी थी। फिलहाल महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है और आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!