किसान सम्मान निधि के नाम पर किसान से 3 लाख की ठगी, दस्तावेज लेकर ऐसे लगाया चूना

Edited By meena, Updated: 04 Aug, 2026 08:26 PM

farmer swindled out of 3 lakh in the name of kisan samman nidhi

गुना जिले की चांचौड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलीगांव में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी का सनसनीखेज मामला सामने...

गुना (मिस्बाह नूर) : गुना जिले की चांचौड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत तेलीगांव में किसान सम्मान निधि योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों से ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर आरोपी ने फर्जी तरीके से ग्रामीणों के नाम पर बैंक क्रेडिट कार्ड बनवाकर करीब 3 लाख रुपये की राशि पार कर दी। पीड़ितों ने मामले में आरोपी के साथ-साथ क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक प्रबंधक की मिलीभगत का भी गंभीर आरोप लगाया है।

PunjabKesari

जनसुनवाई में शिकायत करने आए पीड़ित मूर्ति बाई, विद्या बाई, गंगाराम और भमरी बाई अहिरवार ने बताया कि वे आपस में रिश्तेदार हैं। गांव के ही आरोपी दशरथ ने उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का पैसा दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए उसने उनके दस्तावेज ले लिए, लेकिन सम्मान निधि का आवेदन करने के बजाय फर्जी तरीके से उनके बैंक खातों पर क्रेडिट कार्ड जारी करवा लिए।

आरोपी ने पूरी साजिश के तहत पीड़ितों के नाम से जारी बैंक पासबुक और एटीएम कार्ड भी अपने पास रख लिए और खातों से 3 लाख रुपये की पूरी राशि निकाल ली। जब पीड़ितों को इस धोखाधड़ी की भनक लगी और उन्होंने आरोपी दशरथ से पूछताछ की, तो उसने पैसे वापस लौटाने का आश्वासन दिया। हालांकि, घटना के करीब 4 महीने बीत जाने के बाद भी पीड़ितों को उनकी राशि वापस नहीं मिली है। ठगी के शिकार ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपनी गाढ़ी कमाई वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!