MP में किसानों के कर्जमाफी की तारीख बढ़ी, कैबिनेट बैठक में लगी मुहर

Edited By suman, Updated: 05 Jan, 2019 03:21 PM

farmers debt waiver date increased in mp

कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश  में किसानों के कर्जमाफी की तारीख़ बढ़ा दी है। नयी तारीख़ अब 12 दिसंबर 2018 कर दी गयी है। 1 अप्रैल 2007 से लेकर 12 दिसंबर 2018 तक का कर्ज़ माफ़ किया जा रहा है। भोपाल में कमलनाथ कैबिनेट की शनिवार हुई बैठक में ये फैसला लिया...

भोपाल: कमलनाथ सरकार ने मध्यप्रदेश  में किसानों के कर्जमाफी की तारीख बढ़ा दी है। नयी तारीख अब 12 दिसंबर 2018 कर दी गयी है। 1 अप्रैल 2007 से लेकर 12 दिसंबर 2018 तक का कर्ज़ माफ किया जा रहा है। भोपाल में कमलनाथ कैबिनेट की शनिवार हुई बैठक में ये फैसला लिया गया। बैठक में कांग्रेस के वचन पत्र पर र्चचा की गयी। कैबिनेट ने फैसला लिया कि किसानों के कर्ज़ माफी की तारीख बढ़ायी जाए। अब ये तारीख 12 दिसंबर 2018 होगी। यानि 12 दिसंबर तक कर्ज लेने वाले किसानों को इसका लाभ मिलेगा। 

PunjabKesari
 

सरकार की इस घोषणा का प्रदेश के 55 लाख किसानों को लाभ मिलेगा। कर्ज़माफ़ी में लघु और सीमांत किसानों को प्रमुखता दी जाएगी। ग्रामीण और राष्ट्रीयकृत बैंकों से लिया गया कर्ज़ माफ किया जाएगा। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस का प्रमुख चुनावी वादा किसानों की कर्ज़माफी का था। सत्ता में आते ही पार्टी ने इसका ऐलान भी कर दिया था। कमलनाथ ने सीएम पद की शपथ लेते ही सबसे पहले किसानों  के कर्ज़माफी की फाइल पर साइन किए थे।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!