Edited By Vikas Tiwari, Updated: 18 Jan, 2019 03:53 PM
उड़द खरीदी में बारदान न होने औऱ सर्वेयर की समस्या से परेशान किसानों ने आज विरोध प्रदर्शन किया और दमोह-सागर हाइवे भी जाम कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि इसका निराकर..
दमोह: उड़द खरीदी में बारदान न होने औऱ सर्वेयर की समस्या से परेशान किसानों ने आज विरोध प्रदर्शन किया और दमोह-सागर हाइवे भी जाम कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि इसका निराकरण न हो पाने के कारण ही नाराज किसानों ने चक्का जाम किया है।
किसानों द्वारा किए गए जाम कि वजह से सुबह दस बजे के बाद कई घंटों तक यातायात बाधित रहा। लेकिन जब यहां के एसडीएम रविंद्र चौकसे को किसानों के द्वारा किए गए चक्का जाम की सूचना मिली तो उन्होंने तहसीलदार बबिता राठौर के साथ मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाया। जिसके बाद किसानों ने अपना प्रदर्शन खत्म कर दिया और याता यात दोबारा शुरू हो पाया।