Edited By meena, Updated: 27 Nov, 2020 07:07 PM
इंदौर शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में रिश्ते को तार तार करने वाला एक और अपराधिक मामला सामने आया है। जहां परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में एक बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता के खिलाफ...
इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर शहर में लगातार बढ़ रहे अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। शहर में रिश्ते को तार तार करने वाला एक और अपराधिक मामला सामने आया है। जहां परदेसी पुरा थाना क्षेत्र में एक बेटी ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने पिता के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार, परदेसी पुरा थाना क्षेत्र के शिलनाथ कुलकर्णी भट्टे के खिलाफ उसकी नाबालिक बेटी ने अपने पिता के खिलाफ पास्को एक्ट व छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। बच्ची ने पुलिस को बताया गया कि पिता घर आकर मम्मी से फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाते थे। मां मना करती तो पिता द्वारा बेटी से ही संबंध बनाने की मांग शुरू कर दी जाती। एक दिन मां घर पर नहीं थी तो आरोपी पिता द्वारा बच्ची को बुरी नियत से पकड़ लिया जब उसकी मां घर आई तब जाकर दोनों ने थाने आकर पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वही थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि फरियादी पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर छेड़छाड़ व पॉस्को एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।