घर में जबरन घुसकर दो बच्चों की मां से दुष्कर्म, प्रदीप राणा और सुनील राणा फरार

Edited By Devendra Singh, Updated: 25 Jul, 2022 04:37 PM

fir filed against two accused arrested in gwalior

ग्वालियर के मुरार इलाके में रहने वाली महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने प्रदीप राणा और सुनील राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

ग्वालियर (अंकुर जैन): मुरार इलाके में रहने वाली महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला का पति ड्राइवर है और वह शहर से बाहर गया हुआ था। इसी समय दो युवक उसके घर में घुस गए और दोनों ने मिलकर बारी बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। इस मामले में मुरार थाना पुलिस ने सामुहिक दुष्कर्म और मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

PunjabKesari

जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म 

मुरार सीएसपी ऋषिकेश मीणा ने बताया कि मुरार स्थित बड़ागांव इलाके में रहने वाली 23 वर्षीय महिला का पति ड्राइवर है। वह शहर से बाहर गया हुआ था। घर पर महिला और उसके बच्चे थे। 20 जुलाई को महिला अपने घर में सो रही थी। बड़ा बेटा छत पर था, छोटा बेटा उसके साथ सो रहा था। इसी दौरान उसके परिचित प्रदीप राणा और सुनील राणा जबरन घर में घुस आए। प्रदीप ने महिला के साथ सोते समय गलत हरकत की। तभी महिला की नींद खुल गई, उसने धक्का दिया तो इन लोगों ने उसे अंदर कमरे में खींच लिया और दोनों ने बारी-बारी से गलत काम किया। फिर महिला के साथ मारपीट भी की। इसके बाद उसने पति को पूरी घटना बताई। इसके साथ ही अपने अन्य रिश्तेदारों के साथ मुरार थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

दुष्कर्म का मामला दर्ज 

पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, जातिगत अपमान और मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!