Edited By suman, Updated: 12 Jul, 2018 05:34 PM
जिला चिकित्सालय के NSCU वार्ड में अचानक भड़की आग से अफर-तफरी का माहौल हो गया। वार्ड में भर्ती दो दर्जन बच्चों को सुरक्षित निकालकर बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। अचानक भड़की आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
छतरपुर : जिला चिकित्सालय के NSCU वार्ड में अचानक भड़की आग से अफर-तफरी का माहौल हो गया। वार्ड में भर्ती दो दर्जन बच्चों को सुरक्षित निकालकर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया। अचानक भड़की आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय में स्थित NSCU वार्ड में लगभग दो दर्जन बच्चे भर्ती हैं। इस वार्ड में बुधवार की शाम करीब 7.30 बजे उस वक्त आग भड़क गई जब डॉ. द्विवेदी ड्यूटी पर मौजूद थे। उनके कक्ष के पीछे लगे एसी में अचानक आग भड़की तो पूरे वार्ड में धुआं फैल गया। द्विवेदी और मौजूद स्टाफ ने अग्निशमन यंत्रों से आग को बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान बच्चों के परिजन भी दहशत में आ गए। डॉक्टर्स स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने तत्काल ही आग को बुझाने का प्रयास किया और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।
घटना की खबर लगते ही जिला कलेक्टर रमेश भंडारी, पुलिस अधीक्षक विनीत खन्ना भी मौके पर पहुंच गए और आग को बुझाने के प्रयासों के साथ ही NSCU वार्ड में भर्ती बच्चों को तत्काल ही बच्चा वार्ड में भर्ती कराया गया। इस दौरान कुछ बच्चों के परिजन चिंतित थे, लिहाजा उनके बच्चे उन्हें सौंप दिए गए। जल्द ही आग को काबू में करने के बाद जिला अस्पताल में बच्चों के सुरक्षित उपचार की व्यवस्था कर दी गई है।