पहले पति को कुल्हाड़ी से मारा, फिर किया पुलिस को फोन

Edited By suman, Updated: 24 Jun, 2018 12:56 PM

first hit the husband with ax then did the police call

सिवनी के घंसौर थाना इलाके के खैरीकला गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां, एक महिला ने अपने पति की घरेलू विवाद के चलते कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।

सिवनी: सिवनी के खैरीकला गांव में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की घरेलू विवाद के चलते कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी।  पुलिस के अनुसार मृतक रज्जन लाल और उसकी पत्नी लोंगवती के बीच शादी के बाद अनबन शुरू हो गई थी और काफी झगड़े भी होते थे। विवाद इतना बढ़ गया कि रज्जन ने लोंगवती की पिटाई कर दी। पति की पिटाई के डर से आरोपी महिला अपने पास कुल्हाड़ी लेकर सोई थी। रात करीब 2 बजे महिला ने पति पर कुल्हाड़ी से 10 से 12 वार कर उसकी हत्या कर दी।

रज्जन की हत्या के बाद आरोपी महिला ने सबूत मिटाने की कोशिश भी की। यहीं नहीं वह अपने बच्चे को लेकर फरार हो गई थी। लेकिन पांव में चोट के कारण वापस घर पहुंची और पुलिस को अपने पति की हत्या करने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 5 बजे पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी महिला दवारा अपना अपराध स्वीकार करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!