पहले डेंगू से लड़ी जंग, फिर किया सिविल जज की परीक्षा में टॉप

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 06 Feb, 2019 03:37 PM

first war with dengue then did the top of the civil judge s exam

मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट की सिविल जज परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। जिसमें जिले की बेटी ने टॉप करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। टॉपर पूर्वी तिवारी अब न्यायाधीश के रुप में सबको न्याय देगी। नेपियर टाउन की पूर्वी तिवारी ने बताया कि सिविल जज की...

जबलपुर: मध्य प्रदेश में हाईकोर्ट की सिविल जज परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। जिसमें जिले की बेटी ने टॉप करके प्रदेश का नाम रोशन किया है। टॉपर पूर्वी तिवारी अब न्यायाधीश के रुप में सबको न्याय देगी। नेपियर टाउन की पूर्वी तिवारी ने बताया कि सिविल जज की तैयारी के लिए फोकस करना बहुत जरुरी है।

PunjabKesari

मीडिया से बातचीत के दौरान पूर्वी ने सफलता के मूलमंत्र बताते हुए कहा कि मेहनत करने से हर मुकाम हासिल हो जाता है। सिविल जज मेंस एग्जाम 24-25 नवंबर को थी लेकिन 20 नवबंर को ही उन्हें डेंगू हो गया। वे इंदौर से होमटाउन जबलपुर लौट आई। वहां उनका अस्पताल में 3 दिन इलाज चला। लेकिन वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुई। फिर भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी तथा एक हाथ में ड्रिप लगने के बावजूद एक हाथ में किताब रखकर पढ़ाई की।

PunjabKesari

पूर्वी को डॉक्टर कुछ दिन और अस्पताल में रखना चाहते थे। लेकिन उन्होंने जिद करके डिस्चार्ज ले लिया। शरीर काफी कमजोर होने के बावजूद भी हिम्मत नहीं हारी तथा 24 नंवबर को एग्जाम दिया। उनकी मेहनत रंग लाई तथा उन्होंने परीक्षा मे टॉप किया। पूर्वी ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता मनीषा गौरहार तथा डॉक्टर सुनील शर्मा को देती हैं। पूर्वी ने कहा कि परीक्षा का कोई शार्टकट नहीं होता। वे शुरु से ही हर परीक्षा में टॉप करती आई है। सिविल जज एग्जाम को पहले ही अटेम्प्ट में क्लियर कर एमपी टॉपर रहीं पूर्वी तिवारी का रविवार को शहर में सम्मान किया। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!