MP में कोहरे और ठंड का प्रकोप, स्कूलों में छुट्टी घोषित

Edited By suman, Updated: 07 Jan, 2019 10:10 AM

fog and freezing cold in madhya pradesh

रविवार आधी रात के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। उत्तरी. मध्य और पश्चिमी मध्यप्रदेश के सभी जिलों में घना कोहरा छा गया। इस दौरान भोपाल में सुबह छह बजे विजीविलटी (दृश्यता) शून्य पर पहुंच गई। कोहरे का असर उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है।...

भोपाल: रविवार आधी रात के बाद मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। उत्तरी. मध्य और पश्चिमी मध्यप्रदेश के सभी जिलों में घना कोहरा छा गया। इस दौरान भोपाल में सुबह छह बजे विजीविलटी (दृश्यता) शून्य पर पहुंच गई। कोहरे का असर उत्तर भारत से आने वाली ट्रेनों पर भी पड़ा है। दिल्ली से आने वाली अधिकतर ट्रेन देरी से चल रही हैं। 


PunjabKesari


वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साह के अनुसार, मध्य प्रदेश के ग्वालियर चंबल संभाग में तो इस तरह का मौसम रहना संभावित था। लेकिन इसका प्रदेश के मध्य और पश्चिमी क्षेत्र तक आ गया। इस वजह से भोपाल में घना कोहरा छाया हुआ है। भोपाल में सुबह छह बजे विजीविलटी शून्य पर पहुंच गई। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है। साथ ही पहाड़ों में बर्फबारी होने के कारण कोहरा छाया हुआ है। इससे दिन व रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है। 

PunjabKesari

मंडला सबसे ज्यादा ठंडा
बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा मंडला और बैतूल रहा यहां न्यूनतम तापमान 6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भोपाल में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान सीधी में 8.4 और मंडला में 1.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 


PunjabKesariस्कूलों में छुट्टी
ग्वालियर में अत्यधिक सर्दी को ध्यान में रखकर कलेक्टर भरत यादव ने जिले के सभी नर्सरी, प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों के लिए 7 जनवरी से 10 जनवरी तक छुट्टी रखने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल, आईएससी, सीबीएसई आदि से संबद्ध जिले के सभी निजी व सरकारी स्कूलों में इस आदेश का पालन कराने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी व जिला शिक्षा केन्द्र के समन्वयक को दिए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!