Video: MP में कोहरे ने मचाया कोहराम, भयंकर टक्कर में दो कारें हुई क्षतिग्रस्त
Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 07 Jan, 2019 12:41 PM
रविवार बाद दोपहर मौसम ने कुछ इस तरह करवट बदली कि उतरी, मध्य व पश्चिमी मध्यप्रदेश के सभी जिलों में घना कोहरा छा गया। जिसका चलते सोमवार सुबह राजधानी में दृश्यता बिल्कुल खत्म हो गई...
भोपाल: रविवार बाद दोपहर मौसम ने कुछ इस तरह करवट बदली कि उतरी, मध्य व पश्चिमी मध्यप्रदेश के सभी जिलों में घना कोहरा छा गया। जिसका चलते सोमवार सुबह राजधानी में दृश्यता बिल्कुल खत्म हो गई।
दूर-दूर तक कुछ दिखाई न देने के कारण यातायात के साधनों पर भी असर पड़ा है। घने कोहरे के कारण गुनगा थाना के सेमरी गांव के पास दो कारों की आपसी टक्कर हो गई। दोनों कारें बुरी तरह डेमेज हो गई। वहीं कार चालक को मामूली चोंटे आई है।
बता दें कि, कोहरे के कारण दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ गई है। बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 7 जनवरी से 10 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है।