Edited By suman, Updated: 17 Jun, 2018 12:03 PM
अब यात्रियों को अगले दो महीने में भोपाल मंडल के 40 छोटे स्टेशनों पर खान-पान की सुविधा मिलने लगेगी। रेलवे ने छोटे स्टेशनों पर फूड स्टाल खोलने का निर्णय लिया है।
भोपाल: अब यात्रियों को अगले दो महीने में भोपाल मंडल के 40 छोटे स्टेशनों पर खान-पान की सुविधा मिलने लगेगी। रेलवे ने छोटे स्टेशनों पर फूड स्टाल खोलने का निर्णय लिया है। भोपाल रेल मंडल में ऐसे 40 से अधिक स्टेशन हैं, जहां यात्रियों को आना-जाना लगा रहता है। लेकिन यहां खाने-पीने जैसी मूलभूत सुविधा वाले स्टाल नहीं मिलते हैं।
रेलवे ने ऐसे स्टेशनों पर सुविधाएं बढ़ाने का निर्णय लिया है। अगले महीने फूड स्टाल खोलने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे स्टेशनों में भोपाल के आसपास दीवानगंज, औबेदुल्लागंज, बुधनी, मंडीदीप, सलामतपुर, निशातपुरा, दीवानगंज जैसे स्टेशन शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल समेत मंडल के बड़े स्टेशनों पर भी फूड स्टालों की संख्या बढ़ेगी।