Edited By meena, Updated: 02 Aug, 2019 12:11 PM
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी गुरुवार को सीहोर में साध्वी प्रज्ञा पर एक बड़ा बयान दिया। कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे जिंदाबाद कहकर और साफ सफाई के...
सीहोर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री एवं पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी गुरुवार को सीहोर में साध्वी प्रज्ञा पर एक बड़ा बयान दिया। कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर ने नाथूराम गोडसे जिंदाबाद कहकर और साफ सफाई के लिए सांसद नहीं बनी हूं बोलकर सीहोर और भोपाल के मुंह पर कालिख पोती है। उन्होंने सीहोर और भोपाल के मतदाताओं को शर्मिंदा किया है। उन्होंने कहा दिग्विजय सिंह होते तो बात ही कुछ और होती, अजीज कुरैशी ने कहा की प्रज्ञा ठाकुर ने सीहोर और भोपाल के मतदाताओं को शर्मिंदा किया है।
जानकारी के अनुसार, अजीज कुरैशी जलभराव से प्रभावित लोगों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलने सीहोर आए थे। वहां उन्होंने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की एवं कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता ने पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी से कहा कि हमारी प्रशासन अधिकारी नहीं सुनते हैं। अजीज कुरैशी ने सीहोर में बाढ़ प्रभावित लोगों को नुकसान का मुआवजा दिलाने का भी बात भी कही।