पूर्व सांसद स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर को शहरवासियों ने किया याद, पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

Edited By meena, Updated: 07 Aug, 2022 04:43 PM

former mp mr citizens remembered narayan krishna shejwalkar

ग्वालियर की पूर्व महापौर एवं पूर्व सांसद स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की 99वीं जयंती पर आज रविवार को निगम मुख्यालय सिटीसेंटर पर स्थापित स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रतिमा पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।...

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर की पूर्व महापौर एवं पूर्व सांसद स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर की 99वीं जयंती पर आज रविवार को निगम मुख्यालय सिटीसेंटर पर स्थापित स्व. नारायण कृष्ण शेजवलकर प्रतिमा पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। पुष्पांजलि सभा में ग्वालियर सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, नगर निगम सभापति मनोज तोमर, भाजपा शहर जिला अध्यक्ष कमल मखीजानी, भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष कौशल शर्मा, बीज विकास निगम के अध्यक्ष मुन्ना लाल गोयल, पूर्व मंत्री ध्यानेंद्र सिंह, पूर्व विधायक रामवरन सिंह गुर्जर, जनप्रतिनिधि आशीष प्रताप सिंह, पार्टी के सभी पदाधिकारी गण, पार्षद गण एवं समाजसेवियों सहित बडी संख्या में शहर के गणमान्य नागरिकगणों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

PunjabKesari

पुष्पांजलि सभा एवं भजन प्रस्तुति के पूर्व महापौर शोभा सतीश सिकरवार ने कहा कि स्वर्गीय नारायण कृष्ण शेजवलकर 99वीं जयंती पर हम शत शत नमन करते हैं। स्व. शेजवलकर आदर्श स्वयंसेवक थे और शोषित पीड़ित समाज की सेवा करने में हमेशा अग्रसर रहे। उनका बहुआयामी व्यक्तित्व हम सबके लिए प्रेरणादाई रहेगा। वह राजनीति में सक्रिय रहे और दो बार सांसद वह राज्यसभा सदस्य के साथ साथ ग्वालियर के महापौर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर के विकास की नई नींव रखी। उनका जीवन सादगी भरा रहा है। काकाजी के नाम से मशहूर स्व. शेजवलकर के बारे में अगर यह कहा जाए कि वह व्यक्ति निर्माण की संस्था थे, तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। हम अपनी ओर से विनम्र श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। नगर निगम द्वारा आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम के उपरांत निगमायुक्त किशोर कन्याल ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सभी से हर घर तिरंगा अभियान मैं सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!