गोडसे विवाद को लेकर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उठाए सवाल, कह- BJP का दोहरा रवैया

Edited By suman, Updated: 18 May, 2019 05:04 PM

former union minister raises questions about

नाथुराम  गोडसे को देशभक्त बताने के बाद साध्वी प्रज्ञा पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी कहते हैं कि वह प्रज्ञा को मन से माफ नहीं कर पाएंगे, लेकिव सवाल उठता है कि साध्वी को...

भोपाल: नाथुराम  गोडसे को देशभक्त बताने के बाद साध्वी प्रज्ञा पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। अब पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी कहते हैं कि वह प्रज्ञा को मन से माफ नहीं कर पाएंगे, लेकिव सवाल उठता है कि साध्वी को टिकट दिया किसने था। गोडसे के बयान पर बीजेपी का दौहरा रवैया है। साध्वी को सिर्फ नोटिस और प्रदेश प्रवक्ता अनिल सौमित्र को निष्कासित किया गया।

PunjabKesari
 

पीएम मोदी पर लगाए आरोप
उन्होंने पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि साध्वी को भोपाल की फिज़ा बिगाड़ने के लिए टिकट दिया गया था। राष्ट्रीय मुद्दों के अलावा उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि 15 साल बाद शिवराज को जनता ने सन्यास दिला दिया। 
 

PunjabKesari


सस्ती बिजली देने का किया था वादा
उन्होंने शिवराज पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि किसानों से शिवराज ने वादा किया था कि जितनी बिजली उतना पैसा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। शिवराज के समय किसानों ने ज्यादा आत्महत्या की, प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी। भ्रष्टाचार भी जमकर बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि सत्ता में आने के बाद कांग्रेस ने किसानोंं का कर्ज और बिल हाफ और माफ किया है। उन्होंने सवाल उठाया है कि शिवराज प्रज्ञा के बयान पर सवाई दें। एक को निष्काषित कर रहे हैं दूसरे को नोटिस।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!