Edited By Jagdev Singh, Updated: 17 Nov, 2019 04:33 PM
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शनिवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री शंकरलाल दुबे की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व...
नरसिंहपुर (रोहित अरोरा): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर शनिवार को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री शंकरलाल दुबे की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शामिल हुए। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने की।
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि नर्मदा में जमकर रेत का उत्खनन हो रहा है। यह 15 साल पुराना रोग है जो इतनी आसानी से ठीक नहीं होगाl भारतीय डाक विभाग मध्यप्रदेश परिमंडल द्वारा 2 अक्टूबर को स्व. श्री शंकरलाल दुबे के सम्मान में विशेष आवरण जारी किया गया था।
वहीं इस मौके पर अतिथियों ने स्व. श्री शंकरलाल दुबे से जुड़ी स्मृतियों, छाया चित्रों, पत्रों को संकलित कर एक पुस्तिका का विमोचन भी किया। नर्मदा संगीत भारती एवं कलापथक दल ने रघुपति राघव, वैष्णव जन के भजन गायन भी किया गया।