नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म! दो युवकों ने बारी-बारी दरिंदगी की, कोर्ट ने सुनाई 20-20 साल की सजा

Edited By Vandana Khosla, Updated: 30 Sep, 2026 02:51 PM

gang rape of a minor girl two youths took turns committing the

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर स्थित विशेष पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और कुल 22 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। विशेष न्यायाधीश कमलेश सनोडिया ने भीमाखेड़ा निवासी...

उज्जैनः मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर स्थित विशेष पॉक्सो न्यायालय ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को 20-20 वर्ष के कठोर कारावास और कुल 22 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। विशेष न्यायाधीश कमलेश सनोडिया ने भीमाखेड़ा निवासी राजाराम (22) और हरिराम (40) को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो अधिनियम के तहत सजा सुनाई।

न्यायालय ने अन्य धाराओं में भी दोनों आरोपियों को कारावास की सजा दी है। अभियोजन के अनुसार 15 वर्षीय पीड़िता ने 29 नवंबर 2024 को अपनी नानी की मौजूदगी में पुलिस को बताया था कि वह कक्षा आठवीं में पढ़ती है। स्कूल से घर लौटते समय आरोपी हरिराम उसे जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने किसी को घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके दो-तीन दिन बाद उसने दोबारा पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। अभियोजन के अनुसार दूसरे आरोपी राजाराम ने भी पीड़िता के घर में उसके साथ दुष्कर्म किया और घटना किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

आरोपियों के डर से पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी। बाद में पेट में दर्द होने पर नाना-नानी उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद महिदपुर थाने में प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गई और अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!