Edited By Vikas kumar, Updated: 28 Sep, 2018 06:08 PM
केसली थाना क्षेत्र के बाकाेरी गांव में 10वीं की छात्रा को रास्ते से अगवा कर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। बदमाशों ने युवती से करीब 5 घंटे तक ज्यादती की और जब स्कूल की छुट्टी का टाइम...
सागर: केसली थाना क्षेत्र के बाकाेरी गांव में 10वीं की छात्रा को रास्ते से अगवा कर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। बदमाशों ने युवती से करीब 5 घंटे तक ज्यादती की और जब स्कूल की छुट्टी का टाइम हुआ तो उसे छोड़ दिया। इस घटना के अगले दिन युवती ने मां के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीडिता बाकोरी गांव के हाईस्कूल में पढ़ती है। स्कूल जाते समय रास्ते में आरोपी वीरेंद्र पटेल व गणेश प्रजापति का घर पड़ता है। दोनों आरोपियों की कई दिनों से युवती पर नजर थी। 24 सितंबर की सुबह 11 बजे छात्रा स्कूल के लिए घर से निकली तो दोनों ने उसे अगवा कर घर में बंधक बना लिया। बाद में दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद शाम करीब 4 बजे उसे धमकाते हुए छोड़ दिया। युवती घर आ गई। अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में शाम तक उसने किसी को नहीं बताया। परंतु जब वह रात में भोजन करने बैठी तो उसकी मां ने गाल पर खराेंच के निशान देख पूछताछ की तो युवती ने सारी कहानी बयां कर दी।
पीड़िता के परिजनों ने अगले ही दिन सुबह डायल-100 को फोन कर इस मामले में शिकायत की। पीड़िता की रिपोर्ट पर केसली पुलिस ने दोनों आरोपियों वीरेन्द्र पटेल व गणेश प्रजापति के खिलाफ पास्को एक्ट व गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। एक आरोपी गणेश प्रजापति को गिरफ्तार कर लिया गया है। और दूसरा आरोपी वीरेंद्र पटेल फरार है।