Edited By suman, Updated: 16 Oct, 2018 10:20 AM
इन दिनों पूरे देश में नवरात्र का त्यौहार मनाया जा रहा है। माता की अराधना में आस्था रखते हुए लोग कई उपवास, पूजा पाठ आदि साधनों में लीन हैं। इसी क्रम में माता की आराधना का और एक साधन है, जिसे गरबा कहा जाता है। कहा जाता है कि डांडिया मां को काफी प्रिय...
शाजापुर: इन दिनों पूरे देश में नवरात्र का त्यौहार मनाया जा रहा है। माता की अराधना में आस्था रखते हुए लोग कई उपवास, पूजा पाठ आदि साधनों में लीन हैं। इसी क्रम में माता की आराधना का और एक साधन है, जिसे गरबा कहा जाता है। कहा जाता है कि डांडिया मां को काफी प्रिय है, शाजापुर शहर में भी प्रहलाद जिनिंग फैक्ट्री में गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां सैकड़ों महिलाएं सुंदर वस्त्रों में डांडिया खेलती हैं।
इस बार जिनिंग फैक्ट्री में आयोजित गरबा में हजारों की संख्या लोग आ रहे हैं। कुछ डांडिया खेलते हैं तो कुछ अपनी बारी आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस प्रशासन एवं आयोजकों द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। नवरात्रि का पर्व जिले के मक्सी में भी भब्य तरीके से मनाया जा रहा है, यहां पर माँ दुर्गा के आकर्षक मंच बनाये गए हैं, नया बाजार, बस स्टैंड, जैन मंदिर के पास, बजरंग मोहल्ला के पास समेत अनेक स्थानों पर आकर्षक पूजा पंडाल का निर्माण कराया गया है।