Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 04 Mar, 2019 03:25 PM
जिले में सरकारी महिला छात्रावास में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां जिले के अजयगढ तहसील में संचालित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास से नवमी कक्षा की छात्रा लड़की पिंकी अहिरवार गायब है। लड़की छात्रावास से कहां चली गई किसी को पता...
पन्ना: जिले में सरकारी महिला छात्रावास में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। जहां जिले के अजयगढ तहसील में संचालित शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास से नवमी कक्षा की छात्रा लड़की पिंकी अहिरवार गायब है। लड़की छात्रावास से कहां चली गई किसी को पता नही। गायब लड़की के भाई ने बताया कि कल शाम को छात्रवास की रसोइया महिला का फोन आया था कि पिंकी होस्टल में नहीं है। जिसके बाद लड़की के पिता और भाई ने आकर छात्रवास अधीक्षिका से मिलकर जानकारी चाही तो उन्होंने कहा उनके पास कोई जानकारी नहीं है।
मीडिया ने भी होस्टल अधिक्षिका से जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने कैमरे पर कुछ भी बोलने से मना कर दिया। इसके बाद पीड़ित भाई और लड़की का पिता थाना अजयगढ पहुंचे और लड़की के गायब होने की एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि पुलिस थाना अजयगढ़ होस्टल से महज दो सौ मीटर की दूरी पर यह होस्टल संचालित है। बताया गया है कि चौकीदार और रसोइया के भरोसे यह छात्रवास चलता है क्योंकि होस्टल अधीक्षिका के पास कई सरकारी होस्टल का चार्ज है। जबकि इस होस्टल में 50 छात्राएं रहकर पढ़ाई करती हैं। लड़की कहां है। उसके साथ क्या हुआ किसी को कोई जानकारी नही है।