Edited By meena, Updated: 12 Jul, 2019 01:09 PM
सावन महीने में होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर कमलनाथ सरकार ने तैयारियां शुरु कर दी है। सीएम ने कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के पुलिस और प्रशासन को पूरे मार्ग पर पुख्ता और अच्छे इंतज़ाम करने के निर्देश दिए हैं...
भोपाल: सावन महीने में होने वाली कावड़ यात्रा को लेकर कमलनाथ सरकार ने तैयारियां शुरु कर दी है। सीएम ने कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के पुलिस और प्रशासन को पूरे मार्ग पर पुख्ता और अच्छे इंतज़ाम करने के निर्देश दिए हैं।
दरअसल, जुलाई के मध्य में सावन महिना शुरू हो रहा है। जिसमें पूरे प्रदेश में भोले के भक्त कांवड़ यात्रा पर निकल पड़ेंगे। जिसको लेकर सीएम कमलनाथ ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा है -सावन माह में हमारी धार्मिक कांवड़ यात्रा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में धूमधाम से निकलती है।इसके लिए पूरे प्रदेश में व्यापक इंतज़ाम किए जाएं। उन्होंने लिखा पुलिस को निर्देश हैं कि कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा का खास ध्यान रखा जाए। जहां से भी कांवड़ यात्रा गुजरे वहां सभी तरह के इंतज़ाम किए जाएं। यात्रा मार्ग पर दिन के समय भारी वाहनों को प्रवेश ना दिया जाए।