क्या MP में बंद हो गई किसान सम्मान निधि योजना? जानें कब खत्म होगा 82 लाख किसानों का इंतजार

Edited By meena, Updated: 28 May, 2026 03:09 PM

has the kisan samman nidhi scheme been discontinued in mp

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का इंतजार करते करते किसान थक से गए हैं। पिछले 9 महीनों से किसान योजना की राशि अटकी हुई है। अब तो सवाल ये भी उठने लगे हैं...

भोपाल : मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का इंतजार करते करते किसान थक से गए हैं। पिछले 9 महीनों से किसान योजना की राशि अटकी हुई है। अब तो सवाल ये भी उठने लगे हैं कि क्या किसान सम्मान निधि योजना बंद हो गई है और यदि नहीं तो क्या 2 किश्तों का पैसा एक साथ आएगा? ऐसे बहुत से सवाल हैं जिनके जवाब में किसान टकटकी लगाए बैठे हैं।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना राज्य सरकार की किसान हित के लिए महत्वपूर्ण योजना है। जिसके तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपए आर्थिक सहायता मिलती है। जिसमें 2 हजार रुपए तीन समान किस्तो में सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाते हैं। इस हिसाब से किसानों को प्रति वर्ष कुल 6 हजार रुपए प्राप्त होते हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश के करीब 82 लाख किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 13वीं किस्त अगस्त 2025 में जारी हुई थी। इसके बाद किसान 14वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सवाल उठने लगे हैं कि क्या ये योजना बंद हो चुकी है? हालांकि सरकार की ओर से इस पर अभी तक कोई बयानबाजी नहीं की गई है। वहीं संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की 14वीं किस्त मई के आखिरी सप्ताह या जून 2026 में जारी हो सकती है।

क्या एक साथ आएंगी दो किस्ते?

वहीं अटकलें ये भी है कि हो सकता है कि दोनों किस्ते एक साथ आ जाए। लगातार हो रही देरी से इस बात की संभावना हालांकि काफी बढ़ गई हैं कि सरकार एक साथ 2 किस्तें जारी कर सकती है और किसानों के खातों में एक साथ 4 हजार रुपए आ जाए यानी सीएम किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं और 15वीं किस्त एक साथ जारी होने की संभावना भी है। फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। मध्य प्रदेश में किसान सम्मान निधि के तहत लगभग 82 हजार किसान पंजीकृत है। जिनको इस योजना का बेसब्री से इंतजार है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!