Edited By suman, Updated: 23 Jun, 2018 03:23 PM
जिले में तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। सानौधा और पगारा क्षेत्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा मकानों के छप्पर और दीवारें गिरने से लोगों का काफी नुकसान हुआ।
सागर: जिले में तेज आंधी-तूफान के साथ हुई बारिश ने जमकर तबाही मचाई है। सानौधा और पगारा क्षेत्र में करीब एक दर्जन से ज्यादा मकानों के छप्पर उड़ने और दीवारें गिरने से लोगों को काफी नुकसान हुआ। वहीं भोपाल रोड पर पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई।
बीते शुक्रवार दिनभर उमस व गर्मी से परेशान रहने के बाद शाम करीब 6 बजे अचानक मौसम ने करवट बदली और तेज आंधी चलने लगी। हवा की गति धीरे-धीरे तेज होने के कारण सानौधा क्षेत्र में करीब 15 मकानों के छज्जे और दीवारें गिर गई। दीवार गिरने से कुछ लोगों को चोटें भी आई है।